जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: आज सोमोवार से संसद का मानसून सत्र शुरू हुआ। इस सत्र की शुरूआत से ठीक पहले पीएम मोदी ने संसद भवन के बाहर मीडिया के माध्यम से “देश के नाम संदेश” दिया। अपने इस संबोधन में पीएम मोदी ने देश में बीते दिनों हुए तमाम बड़े ऑपरेशन और उपलब्धियों पर चर्चा की। पीएम मोदी ने इस मानसून सत्र को विजय उत्सव का स्वरूप करार दिया।
क्या बोले पीएम मोदी
पीएम मोदी ने इस सत्र को “मानसून नवीनता और नवसृजन का प्रतीक बताया। पीएम मोदी ने कहा, अब तक की खबरों के मुताबिक देश में मौसम बहुत ही अच्छे ढंग से आगे बढ़ रहा है। कृषि को लाभदायक मौसम की खबरें हैं। बारिश किसानों की अर्थव्यवस्था, देश की अर्थव्यवस्था, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और हर परिवार की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण होता है। पिछले 10 सालों में इस बार 3 गुना पानी का भंडार हुआ है। जिसका आने वाले दिनों में भी देश के अर्थतंत्र को बहुत लाभ होगा।”
मानसून सत्र विजय का उत्सव
पीएम मोदी ने आगे कहा कि यह मानसून सत्र विजय का उत्सव है। पूरी दुनिया ने भारत की सैन्य शक्ति का लोहा माना है। ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना द्वारा निर्धारित लक्ष्य को शत-प्रतिशत प्राप्त किया गया। ऑपरेशनसिंदूर के तहत आतंकवादियों के आकाओं के घरों को 22 मिनट के भीतर जमींदोज कर दिया गया।

