Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

गुर्जर गौरव यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, चेकिंग

जनवाणी संवाददाता |

शामली: कैराना / सहारनपुर में निकलने वाली गुर्जर गौरव यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। क्षेत्र में करीब 7 स्थानों पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। पुलिस द्वारा वाहनों की चेकिंग कर पूछताछ के बाद ही आगे जाने दिया जा रहा हैं।

प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज को लेकर गुर्जर व राजपूत समाज में तनाव की स्थिति बनी हुई है। दोनों समाज के लोग मिहिर भोज को अपना सम्राट बताने का दावा कर रहे हैं। इसी बीच सोमवार को सहारनपुर के फंदपुरी में गुर्जर समाज द्वारा गुर्जर गौरव नाम से यात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा का राजपूत समाज के लोग विरोध कर रहें हैं। जिसको लेकर सहारनपुर पुलिस प्रशासन ने यात्रा निकालने की अनुमति पहले ही निरस्त कर दी थी।

गुर्जर गौरव यात्रा में कैराना क्षेत्र से भी भारी संख्या में हिंदू मुस्लिम गुर्जर समाज के लोगों पहुंच रहें हैं। इसी को लेकर पुलिस सुबह 6 बजे से पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। नगर के कांधला तिराहा, तीतरवाड़ा चुंगी, पानीपत बाईपास, शामली बाईपास, जहानपुरा रोड, शामली रोड व भूरा रोड पर पुलिस व पीएसी के जवान तैनात कर दिए गए हैं।

सुबह से ही पुलिस क्षेत्राधिकारी अमरदीप मौर्य लगातार पुलिस व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। बताया गया हैं कि रात में ही हिंदू-मुस्लिम गुर्जर बाहुल्य गांवों से भारी संख्या में गुर्जर समाज के लोग सहारनपुर कूच कर गए। जिस कारण पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी बेअसर नजर आई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...

Saharanpur News: तेज कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना, फायर टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मंगलवार तड़के फाजिल कॉलोनी हबीबगढ़ रोड...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का असर, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई...
spot_imgspot_img