Home Uttar Pradesh News Meerut मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते पुलिस प्रशासन सतर्क

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते पुलिस प्रशासन सतर्क

0
601

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कोरोना संक्रमण के बढ़ते स्तर के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ आने की संभावनाएं जताई जा रही। जिला प्रशासन मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए सतर्क हो गया। शहर भर में साफ सफाई की व्यवस्था के साथ-साथ अन्य सभी व्यवस्थाओं को सुधारा जा रहा है। इसी बीच पुलिस प्रशासन की टीम सक्रिय भूमिका में सड़कों पर लॉक डाउन का पालन कराने के लिए नजर आने लगी है।

20 10

सोहराब गेट बस स्टैंड के पास पुलिस की टीम ने सक्रिय होकर आने वाले लोगों को रोककर पूछताछ की। जो लोग बेवजह घूम रहे थे उन पर भी सख्ती दिखाई। इस दौरान कमान संभालते हुए थाना नौचंदी के एसआई विजय शुक्ला एवं एसआई मनीष शर्मा ने अपनी टीम के साथ दोनों तरफ से बल्ली से बैरिकेडिंग करते हुए लोगों से पूछताछ की पूछताछ करने के पश्चात जो लोग आवश्यक रूप से जा रहे थे, उन्हे ही आगे जाने दिया।
बता दें कि हापुड़ अड्डे पर पहले से ही इस प्रकार की चेकिंग की जा रही है।