Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

पुलिस ने 15 हजार के इनामी रईस को किया गिरफ्तार

  • अभियुक्त पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत

जनवाणी संवाददाता |

नगीना: नगीना पुलिस ने 15 हजार रूपये के इनामी अपराधी रईस को मोहल्ला पहाड़ी दरवाजा सरदार के खोके के पास से दबिश देकर गिरफ्तार किया है। अभियुक्त पर गोवध अधिनियम व गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत है। नगीना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रविवार को 15 हजार के इनामी रईस पुत्र रसीद निवासी मोहल्ला काजी सराय को मोहल्ला पहाड़ी दरवाजा सरदार के खोके के पास से दबिश देकर गिरफ्तार किया है।

अभियुक्त 23 जनवरी से वांछित चल रहा था। जिस पर एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने 15 हजार रूपये का इनाम भी घोषित किया था। अभियुक्त रईस थाना हाजा का हिस्ट्री शीटर अपराधी है व अभियुक्त के पुत्र रविश व दानिश भी थाना हाजा में हिस्ट्री शीटर है।

अभियुक्त रईस पर गोवध अधिनियम व गैंगस्टर एक्ट के मुकदमा पंजीकृत है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। इस दौरान गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मुरारी दोहरे, एसआई योगेश कुमार, सुभाष धनकड़, हेड कांस्टेबल प्रेमपाल सिंह, ओम सिंह, कांस्टेबल प्रमोद, सोनू नगीना आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img