Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

पुलिस ने जुआ खेलते हुए 17 अभियुक्तों को दबोचा, दो फरार

  • 15 मोबाइल, 12 बाईक व लगभग एक लाख रूपये बरामद

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: कोतवाली शहर पुलिस व स्वाट टीम ने कृष्णा कॉलेज नूरपुर रोड के पीछे खेत में जुआ खेलते हुए 17 अभियुक्तगण को मौके से गिरफ्तार किया तथा इनके दो साथी मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। अभियुक्तों के पास से 15 मोबाइल, 12 अदद मोटर साईकिल, चार गड्डीयां ताश की व लगभग एक लाख छह हजार रूपये बरामद किए गए।

कोतवाली शहर पुलिस व स्वाट टीम ने कृष्णा कॉलेज नूरपुर रोड के पीछे खेत से 17 अभियुक्त सलीम पुत्र सलाम निवासी मोहल्ला कस्साबान, नासिर पुत्र अजीमुददीन निवासी मोहल्ला चांदपुर चुंगी, दिनेश पुत्र विजय निवासी बुखारा चुंगी, राकेश पुत्र मक्खन सिंह निवासी मौहल्ला खत्रियान, वाहिद पुत्र शराफत अली निवासी मोहल्ला चाहशीरी बी-24, इंतजार पुत्र शराफत अली निवासी मोहल्ला मिर्दगान, मोहम्मद नईम पुत्र मोहम्मद सददीक निवासी मोहल्ला बाजदारान, इरतजा पुत्र अब्दुल वहाव निवासी मोहल्ला बुखारा, आजाद पुत्र इस्लामुददीन निवासी मोहल्ला बुखारा, वकार पुत्र रफीक निवासी मोहल्ला नई बस्ती बी-24, नदीम पुत्र वासिल निवासी मोहल्ला बुखारा, लोकेश कुमार पुत्र राजपाल सिंह निवासी मोहल्ला जाटान, सुमित कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी ग्राम मंडोरा जट थाना हीमपुर दीपा, लोकेश कुमार पुत्र जसवीर सिंह निवासी ग्राम हसल अलीपुर थाना नगीना, सचिन पुत्र संतू सिंह निवासी मोहल्ला खेड़ा कस्बा व थाना हल्दौर, बादल पुत्र ऋषिपाल निवासी मोहल्ला रहीसान कस्बा थाना हल्दौर व गौतम पुत्र अमर सिंह निवासी मोहल्ला खेड़ा कस्बा थाना हल्दौर को गिरफ्तार किया।

35 1

अभियुक्तों के पास से 15 मोबाइल, 12 बाईक, चार ताश की गड्डी व लगभग एक लाख छह हजार दो सौ पचास रूपए बरामद किए गए। जबकि इनके दो अन्य साथी अंकित व दीपक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ धारा 13 जी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया।

इस दौरान गिरफ्तारी करने वाली टीम में वरिष्ठ एसआई सुनील कुमार, एसआई दीपक कुमार, अमित कुमार, कांस्टेबल चौन सिंह, दिलराज, रुपक मलिक थाना कोतवाली शहर व स्वाट टीम में एसआई मनोज परमार, संजय कुमार, कांस्टेबल रणजीत कुमार, मोनू कुमार, विशाल वैशला, सुनित कुमार, अरुण कुमार व बैताव जावला मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img