Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

पुलिस ने 25 हजार का इनामी शराब तस्कर दबोचा

  • मुठभेड़ में गोली लगने से घायल तस्कर को कराया अस्पताल में भर्ती
  • कब्जे से 9 पेटी हरियाणा मार्का देशी शराब व तमंचा बरामद

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: बुधवार को शाम करीब चार बजे नैथला मोड़ पर मुठभेड़ के दौरान एक शराब तस्कर घायल हो गया है। वह कोतवाली के आबकारी अधिनियम के एक मुकदमे में वांछित चल रहा था। एसपी ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था।

घायल शराब तस्कर को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली प्रभारी के अनुसार इनामी व वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाये जा रहे अभियान के दौरान बुधवार की शाम करीब 4 बजे कोतवाली पुलिस व एसओजी की टीम नैथला मोड़ पर चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान पुलिस ने वहां से गुजर रही एक सेंट्रो कार को चेकिंग के लिए रोकने का प्रयास किया। इस दौरान चालक ने रूकने के बजाय पुलिस पर फायर करते हुए भागने की कोशिश की। जबाब में पुलिस ने गोली चलाई। जिससे गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।

22 30

पूछताछ में उसने अपना नाम सुशील उर्फ सन्नी बताया और वह हरियाणा के सोनीपत जनपद के गांव लहराड़ा का रहने वाला। पुलिस के अनुसार आरोपी एक कुख्यात शराब तस्कर है और कोतवाली के एक आबकारी अधिनियम के मुकदमे में वांछित चल रहा था।

पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा, तीन कारतूस, एक सेंट्रो कार तथा 9 पेटी हरियाणा मार्का देशी शराब बरामद की है। पुलिस ने घायल शराब तस्कर को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img