Home Uttar Pradesh News Saharanpur रेल कर्मचारी की हत्या के चार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

रेल कर्मचारी की हत्या के चार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

रेल कर्मचारी की हत्या के चार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

जनवाणी संवाददाता|

सहारनपुर:  गत दिनों रेलवे कर्मचारी की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम रोहित कश्यप, टीटू, नीशू तथा सुनील उर्फ मोटा है। आरोपियों ने शराब पिलाने को लेकर हुए झगड़े में मौत होना कबूल किया है।

15 अप्रैल को रेलवे में कार्यरत कर्मचारी मुकेश कुमार की हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में मृतक की माता उमा देवी ने थाना सदर बाजार में लिखित नामजद तहरीर दी थी। तहरीर पर कार्रवाई करते हुए थाना सदर पुलिस ने मुकदमा लिख लिया गया।

सोमवार की तड़के मुखबिर की सूचना के आधार पर आईटीसी रोड फाटक तिराहे के पास से चारों आरोपियों रोहित कश्यप पुत्र मैनपाल निवासी रमेशनगर थाना सदर बाजार जनपद सहारनपुर, टीटू पुत्र राजेन्द्र निवासी वेद विहार थाना सदर बाजार जनपद सहारनपुर, नीशू पुत्र सहीराम निवासी कोरी माजरा थाना सदर बाजार सहारनपुर, सुनील उर्फ मोटा पुत्र सुरेन्द्र निवासी कोरी माजरा थाना सदर बाजार सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने कड़ाई से पुछताछ की तो आरोपियों ने सारी कहानी उगल दी। पुलिस पुछताछ में आरोपियों ने बताया कि अभियुक्त रोहित कश्यप मुकेश से शराब पिलाने की मांग करता था। मुकेश ने कई बार अपने पैसों से रोहित की शराब पिलाई थी।

किन्तु रोहित अपने दोस्तो को भी मुफ्त मे शराब पिलाने की मांग करता था। मृतक ने रोहित के दोस्तों को शराब पिलाने से मना कर दिया था। इसी बात को लकेर रोहित की मृतक मुुकेश से नोक-झोंक हो गई थी। इसी बात का बदला लेने के लिए अभियुक्तगणों ने गत 15 अप्रैल को मृतक के साथ मार पीट की।

सड़क पर बार-बार पटकने एवं मारपीट के कारण मुकेश को गंभीर चोटे आर्इं। इस कारण उसकी मृत्यु हो गई। अभियुक्तों को न्यायालय के सामने पेश कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।