Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

टाॅप टेन बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • अवैध हथियारों के साथ किसी घटना को अंजाम देने की था फिराक में

जनवाणी संवाददाता  |

शाहपुर: शाहपुर थाना पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब पुलिस ने एक सूचना के आधार पर थाने के टाॅप टेन अपराधी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध हथियार बरामद किये हैं। आरोपी क्षेत्र में किसी बड़ी घटनाको अंाजम देने की फिराक में था।

शाहपुर थाना पुलिस द्वारा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि थाने का टाॅप टेन अपराधी गय्यूर पुत्र याकूब ग्राम कुटबी पुल के पास अवैध हथियारों के साथ मौजूद हैं और किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को घेरकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली, तो उसके पास से एक तमंचा व दो जिन्दा कारतूस बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गय्यूर पुत्र याकूब निवासी ग्राम हरसोली थाना शाहपुर बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img