जनवाणी संवाददाता |
नगीना: बंद मकान में चोरी करने वाले दो आरोपियों को मुठभेड़ में समान सहित अवैध शस्त्र व नगदी सहित दबोच लिया। सीओ डॉ अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि बीती रात नगीना रायपुर बढ़ापुर तिराहे के पास रात्रि चेकिंग के दौरान तड़के तीन बजे के करीब पुलिस ने उधर से गुजर रही एक ई रिक्शा को रोकने का प्रयास किया।
ई रिक्शा में सवार दो लोगों ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की पुलिस की गोली उनके पैरों में लगी।पुलिस ने घायल अवस्था में साजिद उर्फ बटला तथा नाजिम उर्फ कुल्फी को दबोच लिया।
अधिक जानकारी के लिए दैनिक जनवाणी पढ़ें।

