Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

पुलिस ने चैकिंग के दौरान बाइक चोर दबोचा

  • बदमाश से एक चोरी की बाइक और चाकू बरामद

जनवाणी संवाददाता |

खतौली: विगत रात्रि कोतवाली पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान एक शातिर बाइक चोर को दबोच लिया। वही पूछताछ के दौरान पुलिस ने बाइक चोर के कब्जे से एक चोरी की बाइक और एक चाकू बरामद किया है। पुलिस ने बदमाश से कड़ी पूछताछ करने के बाद उसे जेल भेज दिया है। और वाहन चोर गिरोह के अन्य सदस्य की तलाश में जुट गयी है।

कोतवाल संजीव कुमार सिंह ने बताया कि एसएसपी संजीव सुमन के निर्देश पर शातिर अपराधियो की धर पकड़ के लिये कोतवाली पुलिस ने अभियान चलाया हुआ है। इसी कड़ी में मंगलवार की रात्रि कोतवाली पुलिस खतौली के जानसठ बस स्टैंड पर वाहन चैकिंग अभियान चला रही थी।

इस दौरान पुलिस को बाइक पर संगदिग्द युवक आते हुए दिखाई दिये। जिन्हें पुलिस ने रुकने का इशारा किया, तो बदमाश ने बाइक दौड़ा ली, जिसके बाद पुलिस ने बदमाश का पीछा कर एक बदमाश को जानसठ खतौली मार्ग पर गणेश विहार के समीप दबोच लिया। वही पूछताछ के दौरान पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक चोरी की बाइक और चाकू बरामद किया है।

इंस्पेक्टर संजीव कुमार सिंह ने बताया कि बरामद बाइक जनपद मेरठ से चोरी की गई थी। पकड़ा गया बदमाश करण सोम पुत्र प्रेमवीर निवासी गांव सलावा थाना सरधना जनपद मेरठ का निवासी है। जो एक शातिर किस्म का अपराधी है। जिसकी पुलिस को काफी समय से तलाश थी। पुलिस ने बदमाश से कड़ी पूछताछ करने के बाद उसे जेल भेज दिया है। और गिरोह के अन्य बदमाश की तलाश की जुट गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img