Friday, April 24, 2026
- Advertisement -

पुलिस ने किया लूट का खुलासा, मौसेरा भाई निकला मास्टरमाइंड

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: बात 19 अगस्त 2023 की है। शहर के एक सर्राफा कारोबारी सुनील कुमार वर्मा से घर के बाहर 13 लाख 50 हजार रूपए की लूट हुई थी। आज शनिवार को पुलिस ने इस लूटकांड का खुलासा किया है। इस लूटकांड का मास्टरमाइंड पीड़ित कारोबारी सुनील कुमार वर्मा का मौसेरा भाई अनिल वर्मा ​निकला।

एसपी​ सिटी ने पूरे मामले से पर्दा उठाते हुए बताया कि फिलहाल चारो आरोपियों को दबोच लिया गया है। जिसमें एक आरोपी राहुल को मुठभेड़ में पैर में गोली लगी है। एक अन्य आरोपी बंटी ने खुद कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। 3 आरोपियों को भी पुलिस ने पकड़ लिया है।

लूट की घटना का खुलासा करते हुए एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि 19 अगस्त को थाना कोतवाली क्षेत्र में सराफा के पास सराफा कारोबारी सुनील वर्मा के साथ उसके घर के पास ही तीन लोगों ने साढ़े तेरह लाख रुपयों की लूट की थी। मामले में थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था।

घटना में शामिल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया उनके पास से लूट के 5 लाख 85 हजार रुपए बरामद हुए हैं। इस घटना में रोहित यादव और अनिल वर्मा को भी गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से लूट के सवा चार लाख रुपए बरामद हुए हैं। साथ ही घटना में प्रयुक्त पिस्टल बरामद की गई है। लूट की रकम में से 10 लाख से अधिक रूपयों की रिकवरी हो चुकी है।

अनिल और लूट कांड का मुख्य अभियुक्त रोहित दोनों के पिता पहले ऑटोरिक्शा चलाते थे। इसी के चलते दोनों की दोस्ती हुई थी। अनिल वर्मा पहले सर्राफा बाजार में काम करता था। उसने ही रोहित यादव को सर्राफा कारोबारी के घर की रेकी कर सारी सूचनाएं दी थी। अनिल से मिली सूचना के आधार पर ही रोहित ने इस लूट कांड की योजना बनाई थी।

रोहित के साथ घटना में उसके पुराने सहयोगी राहुल वैद्य, बंटी पारचा और राजा को भी शामिल किया गया। पूरे मामले में चार आरोपी राहुल, रोहित, राजा और अनिल को गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि पांचवां आरोपी बंटी पारचा ने पहले ही पुराने मामलों में कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

अनिल वर्मा ने जो सूचना रोहित को दी थी उसमें बताया था कि अगर सर्राफा कारोबारी सुनील के साथ लूट करेंगे तो एक से डेढ़ करोड़ रुपया मिल जाएगा। अनिल ने बताया था कि सुनील का बुलियन ट्रेडिंग का बड़ा कारोबार है। इसके पास अच्छा खासा पैसा, जेवर होता है। रोजाना बड़ी रकम और जेवर दुकान पर आती है जो ये शाम को लेकर घर जाते हैं। इससे एक बार की लूट में मोटा पैसा मिल जाएगा।

रोहित के खिलाफ हत्या, लूट के कई मुकदमे दर्ज हैं

रोहित के विरुद्ध हत्या, लूट सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। मेरठ के कंकरखेड़ा, सहारनपुर में मुकदमे दर्ज हैं। इसकी अन्य जिलों में जो क्राइम हिस्ट्री है उसको भी चैक किया जा रहा है। राहुल और बंटी 2009-10 में अंबाला जेल में बंद रहे हैं। जहां से ये दोनों एक दूसरे के संपर्क में आए। इनके खिलाफ अलग अलग मामलों 307 आईपीसी के अभियोग पंजीकृत हैं। अभी बंटी पारचा के हिस्से में लूट के आए तीन लाख रुपयों को भी नियमानुसार बरामद किया जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

कैसे बनाए जाते हैं शीतल पेय

आनंद कु. अनंत ग्रीष्म के आगमन के साथ ही बाजार...

महिला आरक्षण की मृगतृष्णा की उलझन

भारतीय राजनीति के रंगमंच पर इन दिनों एक नया...

केंद्र के साए में बंगाल के चुनाव

1952 से ही भारत में एक सुगठित चुनाव प्रणाली...

विदेश भेजने के नाम पर ठगी

कई युवाओं की विदेश में नौकरी की चाहत होती...
spot_imgspot_img