जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमानतुल्लाह खान और 10 अन्य लोगों के खिलाफ एक महत्वपूर्ण मामले में आरोप तय किए हैं। यह मामला वक्फ बोर्ड में सीईओ और अन्य कर्मचारियों की नियुक्तियों में कथित अनियमितताओं से जुड़ा है।
अदालत ने अमानतुल्लाह खान और महबूब आलम पर आपराधिक साजिश और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप तय किए हैं। वहीं, अन्य नौ आरोपियों पर साजिश में शामिल होने के आरोप लगाए गए हैं।
मामले में आरोप है कि नियुक्तियों के दौरान प्रक्रियाओं की अनदेखी की गई और नियमों को ताक पर रखकर अपने करीबी लोगों को लाभ पहुंचाया गया। Court के इस फैसले के बाद मामले में कानूनी कार्रवाई और तेज होने की संभावना है। आने वाले दिनों में इस मामले में सुनवाई और भी अहम मोड़ ले सकती है।

