जनवाणी ब्यूरो |
रूड़की: मंगलौर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मंगलौर में राहुल गर्ग नाम के व्यापारी से आठ लाख रूपये की लूट करने वाली घटना का आज एसपी देहात कार्यालय पर मंगलौर सीओ पंकज गैरोला ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घटना में शामिल रूड़की निवासी फिरोज और आजम घोड़ेवाला गांव निवासी दानिश पुत्र मुज्जफर और दानिश पुत्र जाबिर नाम के लुटेरों को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से लुटी गई पांच लाख की नगदी दो अविध तमंचे और चार जिन्दा कारतूस और एक बाइक भी बरामद कर ली है।
बता दें की रूड़की निवासी व्यापारी राहुल गर्ग कर टॉफियों का होलसेल का कारोबार है। 13 अक्तूबर को राहुल गर्ग कलेक्शन कर मंगलौर से वापस रूड़की लौट रहे थे तभी कुछ लुटेरो ने अब्दुल कलाम चौक पर उनसे नोटों से भरा बैग लूट लिया था और फरार हो गए थे। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया था और उनी तलाश शुरू कर दी थी। जिसके बाद आज पुलिस ने चार लुटेरो को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि लक्सर क्षेत्र का झगड़ा नाम का एक लुटेरा अभी भी फरार चल रहा है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

