Friday, February 13, 2026
- Advertisement -

भाजपा सांसद के बेटे पर फायरिंग का मामला, पुलिस ने किया यह खुलासा

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष किशोर को बदमाशों ने मंगलवार देर रात राजधानी लखनऊ स्थित छठे मिल के पास गोली मार दी। जिससे वह घायल हो गया। आयुष की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। रात लगभग 2:30 बजे आयुष को छठे मिल पर गश्त कर रहे पुलिस वालों ने देखा तो उठाकर ट्रामा सेंटर लाए।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात भाजपा सांसद का बेटा आयुष गाड़ी से निकला था। छठे मिल पर गाड़ी रोकी तभी बाइक सवार बदमाशों ने उसपर फायरिंग कर दी। गोली लगने से आयुष घायल हो गया।

पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। घटना की सूचना मिलने पर सांसद कौशल किशोर व पुलिस के आला अधिकारी ट्रॉमा सेंटर पहुंचे।

मामले पर स्थानीय पुलिस का कहना है कि सांसद के बेटे को गोली मारी गई है। गोली उसके सीने में लगी है। आयुष की हालत स्थिर है। वारदात की जांच-पड़ताल की जा रही है। एक शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी तक मामला दर्ज नहीं किया गया है।

वहीं, हिरासत में लिए आयुष के साले ने पुलिस पूछताछ में कई अहम खुलासे किए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाजपा सांसद के बेटे आयुष ने खुद पर गोली चलवाई है। आयुष ने कुछ लोगों को फंसाने के लिए यह साजिश रची।

पुलिस कमिश्रनर का कहना है कि आयुष ने अपनी मर्जी से शादी की है। वह सांसद कौशल किशोर से अलग रहता है। उसने कुछ लोगों को फंसाने के लिए अपने साले से खुद पर गोली चलवाई। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Air India: एअर इंडिया हादसा, इटली मीडिया ने पायलट पर लगाया गंभीर आरोप

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एअर इंडिया के विमान हादसे...

World News: व्हाट्सएप-यूट्यूब पर रूस की बड़ी कार्रवाई, यूजर्स को लगा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रूस में कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय...
spot_imgspot_img