Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

पुलिस मुठभेड़ में टॉप टेन बदमाश घायल एक फरार

जनवाणी संवाददाता |

मंसूरपुर: किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहे स्कूटी पर सवार दो बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश फरार हो गया जबकि दूसरे थाने के हिस्ट्रीशीटर टॉप 10 बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल होने के पश्चात उसे चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से एक तमंचा, तीन कारतूस तथा बिना नम्बर की स्कूटी बरामद की है।

24 8

शनिवार सुबह करीब साढे नो बजे सोजहनी चौकी के समीप शाहपुर मंसूरपुर मार्ग पर थाना पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग की जा रही थी।तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली की एक स्कूटी पर सवार दो बदमाश इधर से जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने मोर्चा संभाला तभी स्कूटी पर सवार दो बदमाश आते दिखाई दिए।

पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया तो वह पुलिस पर फायरिंग कर निजामपुर सोहजनी के बड़े नाले की पटरी की ओर तेजी से भागने लगे। कुछ दूर आगे जाने पर स्कूटी पर सवार एक बदमाश मौका पाकर गन्नो के खेतो के रास्ते फरार हो गया।

23 8

जबकि दूसरे बदमाश पर पुलिस ने गोली चलाई तो गोली उसके पैर में लगी। गोली लगने से वह जमीन पर गिर गया। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर उसने अपना नाम गुलाब उर्फ भिखारी पुत्र राजाराम निवासी घासीपुरा बताया।

पुलिस द्वारा मुठभेड़ की सूचना पर सीओ खतौली आशीष प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। थाना प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश थाने का हिस्ट्रीशीटर व टॉप 10 अपराधी में है। इस पर अपहरण, लूट तथा हत्या जैसे लगभग दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

22 10

बदमाश का अन्य अपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है और पता लगाया जा रहा है कि किसी थाने से इस पर कोई इनाम तो घोषित नहीं है। पुलिस ने घायल बदमाश को चिकित्सालय भिजवा दिया था। पुलिस ने बिना नंबर की स्कूटी, एक तमंचा, 3 जिंदा कारतूस 315 व एक खोखा मौके से बरामद किया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: नौजवानों में नाच-गाने का बढ़ता शौक समाज के लिए चिंताजनक: क़ारी गोरा

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और...

UP: मुख्तार अंसारी के शूटर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बाराबंकी के थाना कोतवाली क्षेत्र के...

UP News: वाराणसी कचहरी में बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वाराणसी जिले की कचहरी में शुक्रवार...
spot_imgspot_img