Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

परेड के दौरान पुलिस लाईन का किया निरीक्षण

जनवाणी संवाददाता |

शामली: पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार की परेड के दौरान पुलिस लाईन का निरीक्षण किया। एसपी ने क्राइम सीन को सुरक्षित करने की पीआरवी की कार्यवाई को भी देखा है।

शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने परेड के दौरान पुलिस लाईन शामली का निरीक्षण किया। सर्वप्रथम पुलिस लाईन में पर परेड की सलामी ली गई। परेड में शामिल अधिकारी/कर्मचारियों के टर्नआउट, ड्रिल का मुआयना किया गया।

पुलिस लाइन में कर्मचारियों के मैस में भोजन की गुणवत्ता, आवासीय बैरक, शौचालय आदि का भ्रमण कर साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया गया। साथ ही पुलिस लाईन की परिवहन शाखा, थानों एवं यूपी-112 शाखा के वाहनों की स्थिति की जानकारी भी की गयी।

यूपी-112 के वाहनों में मौजूद उपकरणों का बारीकि से निरीक्षण किया गया तथा क्राइम सीन को सुरक्षित करने हेतु पीआरवी कर्मचारियों से कार्यवाही कराई गई। साथ ही कर्मचारियों से शस्त्र हैंडलिंग सम्बन्धी कार्यवाही भी कराई गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img