- एसएसपी ने बैठक लेकर किया अनुरोध, जानीं समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश
जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: एसएसपी संजीव सुमन ने सेवानिवृत्त हो चुके पुलिसकर्मियों से असामाजिक तत्वों पर नजर रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वह पुलिस की कार्यप्रणाली से भली–भांति वाकिफ हैं। यदि वह अपने आसपास किसी आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति को देखें, तो उसके क्रियाकलाप की सूचना संबंधित पुलिस अधिकारी को जरूर दें।
मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन में एसएसपी संजीव सुमन ने सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारियों के साथ एक बैठक की।
एसएसपी ने बैठक के दौरान समस्त पेंशनरों से परिचय प्राप्त करते हुए उनकी निजी, पारिवारिक, स्थानीय एवं विभागीय स्तर की समस्या और सुझाव के बारे में जानकारी कर उनके निराकरण कराये जाने के लिए निर्देश दिए। एसएसपी ने पुलिस पेंशनर्स को भरोसा दिलाया कि वे सभी पुलिस परिवार का अभिन्न अंग हैं। जिनकी समस्याओं का जल्द निवारण किया जाएगा। उन्होंने सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि वह पुलिस की कार्यप्रणाली से भलि-भांति परिचित हैं, ऐसे में जिले की अतिसंवेदनशीलता के दृष्टिगत असमाजिक तत्वों पर नजर रखें।
कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली सभी सूचनाओं से उच्चाधिकारियों से अवगत करायें। पुलिस विभाग का सहयोग करते रहे। SSP ने कहा कि सभी पुलिस पेंशनर विभाग का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी समस्या होती है या परिवार के किसी अन्य सदस्यों को कोई दिक्कत है, तो वह तुरंत उनसे संपर्क कर सकता है। उन्होंने कहा कि यथा संभव प्रत्येक समस्या का निराकरण कराया जाएगा।

