Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

कबाड़ी बाज़ार में पुलिस ने छापा मारा

  • चोरी से काटी जा रही गाड़ियों के पार्ट्स बरामद किए

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: स्थानीय पुलिस ने कबाड़ी मार्केट में छापा मारकर चोरी से काटी जा रही गाडि़यों के पार्ट्स बरामद किए है। पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस की इस छापा मार कार्रवाई से कबाड़ी मार्केट के कारोबारियों में हड़कम्प मचा हुआ है।

सोमवार को सुबह जाब्तागंज चौकी प्रभारी अजय मिश्रा ने अपनी टीम के साथ स्थानीय कबाड़ी मार्केट स्थित गोदाम में छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने गोदाम से गाडि़यों पार्टस बरामद करते हुए दो युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस की दबिश से स्थानीय लोगों में हड़कम्प मच गया।

पुलिस गाडि़यों को संदिग्ध मान रही है जबकि गोदाम स्वामी का कहना है कि काटी गई गाडि़यां सही है लेकिन लॉकडाउन में काटी जा रही थी। उधर इस संबंध में अजय मिश्रा का कहना है कि बाज़ार में लॉक डाउन का पालन नहीं किया जा रहा था, गाड़ी के काटे जाने की जांच चल रही है और इसमें 2 के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर दिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: महाशिवरात्रि पर सहारनपुर में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन से निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद...

महाशिवरात्रि स्पेशल: साबूदाना खिचड़ी से मखाना खीर तक, 8 आसान फलाहारी व्यंजन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Himachal Accident: हिमाचल में दुखद हादसा, जीप दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत, एक घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर...
spot_imgspot_img