जनवाणी संवाददाता |
बागपत: गाधी के रवित हत्याकांड के आरोपी को शनिवार को पुलिस ने रिमाड़ पर लिया और उससे पूछताछ की। इस दौरान पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है। पुलिस ने रिमांड़ की अवधि पूरी होने के आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव गाधी मे गत 3 अगस्त को पुराने विवाद के चलते रवित की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के चचेरे भई ने 11 लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया था।
इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया था, जबकि एक आरोपी नितिन पुत्र राम किशोर ने करीब छह दिन पूर्व पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।
पुलिस ने उसे रिमाड़ लेने के लिए कोर्ट में अपील की थी। कोर्ट ने आरोपी का 5 घंटे का रिमांड़ स्वीकार किया था। शनिवार को पुलिस उसे लेकर कोतवाली पहुंची और उससे पूछताछ की।
इस दौरान पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर गाधी के जंगल से हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया है। रिमांड़ का समय पूरा हो जाने के बाद पुलिस ने आरोपी कोर्ट में पेश कर दिया। जहां से उसे जेल भज दिया गया।
तमंचा बरामदगी पर लगाया प्रश्नचिंह
पीड़ित पक्ष ने आरोपी से तमंचा बरामद किए जाने पर पुलिस की कार्य प्रणाली पर प्रश्नचिंह लगाया है। आरोपी पक्ष का आरोप है कि घटना के समय आरोपी के हाथ में पिस्टल थी जबकि पुलिस ने उससे तमंचा बरामद होना बताया है। इसके अलावा पीड़ित पक्ष ने कहा कि चार आरोपी अभी गिरफ्तार नहीं हुए हैं और वह बाहर ही घूम रहे हैं। सूचना देने के बाद भीपुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है। पीड़ितों ने चेतावनी दी है कि यदि सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं होती है तो वह एसपी आफिस पर धरने पर बैठने को मजबूर होंगे।

