Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

पुलिस ने चोरी की भैंस बरामद, चालान

जनवाणी ब्यूरो |

बढ़ापुर: थाना क्षेत्र के एक गांव से एक महिला की भैंस चोरी करने वाले गांव के ही एक व्यक्ति को पुलिस ने चोरी हुई भैंस के साथ पकड़ लिया पकड़े गए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर मिठ्ठे उर्फ ढेला निवासी शकुंतला देवी पत्नी प्यारे लाल उर्फ पप्पू ने गत रात्रि अपनी भैंस चोरी होने की तहरीर पुलिस को देते हुए भैंस बरामद करने की गुहार लगाई थी।

जिस पर बढ़ापुर पुलिस सहित भैंस स्वामी व उसके परिजन भी भैंस को आसपास काफी तलाश कर रहे थे। जिसमें पुलिस को सफलता उस समय मिली जब गांव के ही शमशाद उर्फ कोकू पुत्र मलुआ निवासी ग्राम रसूलपुर मिठ्ठे उर्फ ढेला के घेर से भैंस को बरामद कर लिया गया तथा आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी गई है थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार धीर ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img