Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

मनसा देवी मंदिर से गायब हुई 9 वर्षीय बच्ची को पुलिस ने किया बरामद

  • मनसा देवी मंदिर से गायब हुई 9 वर्षीय बच्ची पुलिस की तत्परता एवं जोनल मजिस्ट्रेट डॉ० नरेश चौधरी के प्रयासों से लगभग 1 घंटे में ही परिवार को सौंप दी गई

जनवाणी संवाददाता  |

हरिद्वार: सोमवती अमावस्या की अपार भीड़ गंगा स्नान के बाद मां मनसा देवी के दर्शन करने पहुंच रही है|श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ का दबाव हर की पौड़ी के बाद मां मनसा देवी पर है जिस के क्रम में मनसा देवी जॉन की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए अनुभव को देखते हुए डॉक्टर नरेश चौधरी सचिव रेडक्रॉस को मां मनसा देवी जोन का जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया|

आपके सितारे क्या कहते है देखिए अपना साप्ताहिक राशिफल 29 May To 04 June 2022

 

श्रद्धालुओं की भीड़ में 9 वर्ष की बच्ची कनिका , पुत्री विरेंद्र सिंह अपने परिवार के साथ ग्राम सीलनी जनपद झज्जर हरियाणा से गंगा स्नान के बाद मां मनसा देवी के दर्शन करने पहुंची| अपार भीड़ के कारण कनिका गुम हो गई जिसके 1 घंटे के अंदर ही जोनल मजिस्ट्रेट डॉ नरेश चौधरी, पुलिस उप निरीक्षक कुमकुम धनिक ,नीलू नेगी, हिमानी नेगी ,मुकेश पंत ,दीपक रावत, सुषमा रानी एवं एल ०आई० यू के सुरेश राणा के अथक प्रयासो से कनिका को उसके परिवार सुपुर्द कर दी|

जिसकी सभी यात्रियों श्रद्धालुओं ने विशेष सराहना करते हुए हार्दिक धन्यवाद देते हुए कहा कि उत्तराखंड पुलिस ने सुरक्षा सेवा, मित्रता को चरितार्थ कर दिखाया| इसकी मनसा देवी पर उपस्थित सभी यात्रियों एवं श्रद्धालुओं द्वारा कंठ युक्त से प्रशंसा की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img