Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

चाइनीज मांझे में फंसे कौवे की पुलिस ने बचाई जान

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: चाइनीज मांझे में फंसकर कर आम के पेड पर लटक रहें एक कौवे की पुलिसकर्मियों ने जान बचाई। सोमवार को नामांकन प्रकिया के दौरान तहसील परिसर में खड़े आम के पेड़ के ऊपर एक कौवा चाइनीज मांझे में फंसकर तड़प रहा था।

वहीं, ड्यूटी पर तैनात कुछ पुलिसकर्मियों ने मांझे में फंसे कौवे को तटपते हुए देखा। जिसके बाद एक सभासद प्रत्याशी ने पेड़ पर चढ़कर कैंची से मांजे को काटा तथा पेड़ के नीचे खड़े पुलिसकर्मियों ने कौवे को हाथों में पकड़ लिया।

कौवे के चाइनीज मांझे में पंख बुरी तरह फंसे हुए थे। कड़ी मशक्कत के बाद चाइनीज मांझे से कौवे को मुक्त कराकर उसे पानी पिलाया। कुछ देर बाद कौवा खुद उड़कर दीवार पर बैठ गया। वहीं, पुलिस कर्मियों की इस दरियादिली को देखकर हर कोई उनकी प्रशंसा करता नजर आया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img