Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

अनुज थानाध्यक्ष शेरकोट व हिमांशु बने थानाध्यक्ष मंडालवी

  • एसपी डा.धर्मवीर सिंह ने दो निरीक्षक व छह उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में किया फेरबदल

जनवाणी ब्यूरो।

बिजनौर: एसपी डा.धर्मवीर सिंह ने जनपद की कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए दो निरीक्षक व छह उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। एसपी ने अनुज तोमर को थानाध्यक्ष शेरकोट व हिमांशु चौहान को थानाध्यक्ष मंडावली बनाया है।

एसपी डा.धर्मवीर सिंह ने मंगलवार को निरीक्षक आशुतोष सिंह का प्रभारी डीसीआरबी से प्रभारी निरीक्षक बढ़ापुर, संजय कुमार धीर को प्रभारी निरीक्षक बढ़ापुर से प्रभारी साईबर सैल, उप निरीक्षक संदीप त्यागी को थानाध्यक्ष मंडावली से एसएसआई नगीना, हिमांशु चौहान को स्वाट टीम से थानाध्यक्ष मंडावली, अनुज कुमार तोमर को एसएसआई धामपुर से थानाध्यक्ष शेरकोट, संजय कुमार को थानाध्यक्ष शेरकोट से स्वाट टीम, रंजन कुमार शर्मा को प्रभारी निरीक्षक धामपुर से प्रभारी डीसीआरबी व अरुण कुमार त्यागी को क्राइम ब्रांच से प्रभारी निरीक्षक धामपुर भेजा है। इसके अलावा एसपी ने बड़े स्तर पर आरक्षियों के कार्यक्षेत्रों में भी फेरबदल किया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img

1 COMMENT

Comments are closed.