जनवाणी संवाददाता |
नगीना: 26 जनवरी की परेड में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे किसानों को रोकने के लिए दूसरे दिन भी राष्ट्रीय राज्य मार्ग 74 पर बिजली घर के पास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा लेकिन किसान गांव के रास्ते से निकल बिजनौर जाने के लिए अपने मकसद में कामयाब रहे।
शनिवार को किसान मजदूर संगठन बीएम सिंह गुट के कार्यकर्ताओं को दिल्ली 26 जनवरी की परेड में शामिल होने के लिए जाना था। लेकिन सुबह सवेरे से ही थाना प्रभारी कृष्ण मुरारी दोहरे व क्राइम प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल राष्ट्रीय राज्य राष्ट्रीय राज्य मार्ग 74 पर कृषि विज्ञान केंद्र के पास बने बिजली घर पर बैरिकेडिंग लगाकर खड़े हो गए।
किसानों ने पुलिस प्रशासन की मंशा को देखते हुए अपने रास्ते ही बदल दिए और गांव के रास्ते से होते हुए बिजनौर पहुंच गए। किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बताया कि उन्हें किसी भी कीमत पर दिल्ली होने वाली परेड में शामिल होना है। पुलिस प्रशासन चाहे कितनी भी कोशिश कर ली लेकिन वह रुकेंगे नहीं उधर पुलिस का कहना है कि राष्ट्रीय राज्य मार्ग से किसी को भी नहीं जाने दिया कुछ कार्यकर्ता जाने कोशिश कर रहे थे उनको समझा-बुझाकर वापस कर दिया गया है।

