- पीड़ित, दरोगा चंद्रवीर सिंह की पुलिस के आला अधिकारियों से करेंगा शिकायत
जनवाणी ब्यूरो।
बिजनौर: कोतवाली शहर की जाटान चौकी पर तैनात रहे दरोगा चंद्रवीर सिंह का एक ओर कारनामा सामने आया है। वह एक व्यक्ति को बाइक चोरी में फंसाने के लिए उसका पैरा तोड़ गए है। अपने को फंसता देख दरोगा ने समझौते के प्रयास शुरू कर दिए है।
बिजनौर कोतवाली शहर की जाटान चौकी में कुछ दिनों पहले एसआई चंद्रवीर सिंह चौकी प्र•ाारी बनाया था। इस दौरान उन्होने जनता का जमकर उत्पीड़न किया। उन्होने बाइक चोर गिरोह का खुलासा किया, जिससे उन्होने बाइक मालिक को ही बाइक चोर बना दिया।
एसपी डा.धर्मवीर सिंह ने गुरूवार को एसआई का तबादला हल्दौर थाने की अम्हेड़ा चौकी पर कर दिया। जाटान चौकी से जाते-जाते एसआई चंद्रवीर सिंह ने गांव तिवड़ी निवासी बाबू पुत्र मुकंदी को दो सिपाही भेजकर पुलिस चौकी बुलाया। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसको चौकी में बंद कर दिया और उसको बाइक चोरी में फंसाने के लिए दरोगा व पुलिसकर्मियों ने उसकी जमकर पिटाई की।
जिसमें उसके दायें पैर की हड्डी टूट गए। पीड़ित आरोपी दरोगा की पुलिस के आला अधिकारियों से शिकायत करेंगा। वहीं दरोगा चंद्रवीर सिंह ने बताया कि उन्होने किसी को भी झूठा फंसाने के लिए कोई मारपीट नही की गई है। उन पर लगाए गए आरोप गलत है।
एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नही है। पीड़ित की ओर से शिकायत आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

