Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

सोशल मीडिया में पोस्ट लिखने पर युवक की हत्या

जनवाणी न्यूज |

नई दिल्ली : गुजरात एटीएस ने किशन भारवाड़ हत्याकांड में गिरफ्तार दो मौलानाओं के खिलाफ बुधवार को कठोर कानूनी कार्रवाई की। सोशल मीडिया में मुस्लिमों के खिलाफ कथित तौर पर पोस्ट लिखने पर भारवाड़ की अहमदाबाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

मौलाना अयूब और मौलाना कमरगनी उस्मानी के खिलाफ गुजरात आतंकवाद रोधी कानून, गुजरात संगठित अपराध कानून और गैर कानूनी गतिविधि निवारक कानून (UAPA) जैसे कठोर कानूनों की धाराएं भी लगा दी हैं। इससे अब इनकी जल्द रिहाई नहीं हो सकेगी।

गुजरात एटीएस ने आरोपियों के खिलाफ गुजरात आतंकवाद और संगठित अपराध नियंत्रण कानून की धारा 3(1)(1) और यूएपीए कानून की धारा 3(2) भी जोड़ दी है। एटीएस ने अपने बयान में कहा कि मौलाना अयूब जावरावाला के अहमदाबाद के जमालपुर इलाके में स्थित घर की तलाशी के दौरान एक शस्त्र व मौलाना अयूब द्वारा लिखी गई धार्मिक किताबें मिलीं।

पुलिस ने मौलाना अयूब को तब गिरफ्तार किया जब यह खुलासा हुआ कि अयूब जावरावाला ने भारवाड़ को मारने के लिए हथियार का इंतजाम किया था। इसके साथ ही दिल्ली के मौलाना कमरगनी उस्मानी को भी गिरफ्तार किया गया था। गुजरात एटीएस का कहना है कि यूएपीए को आतंकवाद से संबंधित मामलों में लागू किया जाना चाहिए। इसमें मामले की जांच होने तक आरोपी को अग्रिम जमानत या जमानत मिलने की संभावना नहीं रहती है।

30 साल के युवक किशन भारवाड़ की अहमदाबाद के धांधुका इलाके में मंगलवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। किशन भारवाड़ ने कथित तौर पर सोशल मीडिया में मुस्लिमों के खिलाफ पोस्ट की थी। गुजरात एटीएस के अनुसार मौलाना ‘तहरीक फरगोह-ए-इस्लामी’ नाम से एक संगठन चलाता है। यह अल्पसंख्यक मुस्लिमों को उन लोगों की हत्या के लिए उकसाता है, जो इस्लाम का अनादर करते हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img