Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

भाजपा सरकार में बिजली की आपूर्ति सुधरी: वीरेंद्र सिंह

  • गांव जसाला में उज्जवल भविष्य पावर-2047 प्रोग्राम

जनवाणी संवाददाता |

कांधला: बृहस्पतिवार को गांव जसाला में बिजली महोत्सव एवं ऊर्जा आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ एमएलसी वीरेन्द्र सिंह एवं जिलाधिकारी जसजीत कौर ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद पौधारोपण किया। इस अवसर पर एमएलसी वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि भाजपा शासनकाल में विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से मिल रही है। पूर्व की सरकारों में जिन गांवों में अंधेरा रहता था, अब उनमें विद्युत आपूर्ति पहुंचने से उजाला हो रहा है।

भाजपा सरकार सर्वसमाज के लोगों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। बिना किसी भेदभाव से आपूर्ति मिल रही है। अब लोगों को बिजली के लिए तरसना नहीं पड़ता है। इस अवसर पर जसजीत कौर ने कहा कि जिन गांवों में बिजली नहीं थी, उनमें अभूतपूर्व कार्य हुए हुए हैं। आमजन को भी बिजली का ध्यान रखना चाहिए, बिजली की बचत ही बिजली का उत्पादन है। अधीक्षण अभियंता रामकुमार व एक्सईएन चतुर्थ रवींद्र प्रकाश ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप विभाग विद्युत आपूर्ति निर्बाध रूप से देने के लिए कटिबद्ध है।

उपभोक्ताओं की समस्याओं का भी समय-समय पर समााान कराया जाता है। उन्होंने आमजन से विभाग का बकाया जमा करने का भी आह्वान किया। वहीं, अतिथियों ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल का भी अवलोकन किया। इसके साथ ही विभागीय कर्मियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एसडीओ प्रथम जीडी प्रजापति, एसडीओ कैराना ओमप्रकाश बेदी, अवर अभियंता जोखन चौहान, देवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img