Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

ब्लॉक पर प्रधान और बीडीसी के मंगलवार से भरे जाएंगे पर्चे

  • कोविड-19 गाइड लाइन का अनुपालन के दिए निर्देश
  • जिलाधिकारी-पुलिस अधीक्षक ने तैयारियां परखी

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन किसी भी प्रकार की चूक नहीं छोड़ना चाहता है। इसलिए उसके द्वारा शांतिपूर्वक चुनाव के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। ब्लॉक मुख्यालयों पर सीसीटीवी कैमरे में नामांकन की हर गतिविधि कैद करने की तैयारी प्रशासन द्वारा की गई है।

मंगलवार को विकास खंड कार्यालयों पर होने वाले ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा ग्राम पंचायत सदस्य के लिए नामांकन प्रक्रिया से पूर्व जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जनपद के िखंड विकास कार्यालयों पर पहुंचकर वहां की व्यवस्थाएं परखी। साथ ही, वहां पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों को नामांकन के दौरान पूरी निष्पक्ष और ईमानदारी बरतने के साथ-साथ कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुपालन के दिशा निर्देश दिए।

ईमानदारी से नामांकन प्रक्रिया करें पूरी

सोमवार को जिलाधिकारी जसजीत कौर और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव कांधला खंड विकास कार्यालय पहुंचें। उन्होंने यहां नामांकन स्थल का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों को नामांकन प्रक्रिया में पूरी ईमानदारी से कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान ने एसडीएम कैराना उद्भव त्रिपाठी समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहै।

डीएम-एसपी ने तैयारियों का जायजा लिया

आगामी 26 अप्रैल को होने वाले पंचायत चुनाव के लिए मंगलवार की सुबह से खंड विकास कार्यालय पर नामाकंन प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। नामांकन के दौरान खंड विकास कार्यालय पर भारी भीड़ होने की संभावना है। क्योंकि अबकी बार सिर्फ 13 व 15 अप्रैल को ही नामांकन पत्र जमा किए जा सकेंगे।

14 अप्रैल को डा. बीआर अंबेडकर जयंती का अवकाश रहेगा। इससे पूर्व सोमवार डीएम जसजीत कौर व एसपी सुकीर्ति माधव ने ब्लॉक कार्यालय पहुंचकर नामाकंन की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान डीएम जसजीत कौर ने निर्देश दिए कि नामाकंन पत्र जमा कराने के दौरान कोविड-19 गाइड लाइन का पालन जरूर कराया जाए। एसपी सुकीर्ति माधव ने नामाकंन पत्र जमा कराने के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस दौरान बीडीओ डा. हरित कुमार ने बताया कि नामांकन पत्र जमा कराने के लिए बेरिकेडिंग का कार्य पूरा करा लिया गया है। इसके अलावा परिसर में 5 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। खंड विकास परिसर को पूरी तरह सैनिटाइजर कराया गया है।

साथ ही, पेयजल व अन्य सुविधाओं की भी व्यवस्था कर ली गई है। इससे पूर्व दूसरी ओर, उप जिला मजिस्ट्रेट ने ब्लॉक के आरओ व एआरओ के साथ बैठक की। एसडीएम ने आदर्श चुनाव आचार संहिता तथा कोविड-19 गाइड लाइन का पालन कराने के लिए निर्देश दिए गये।

ऊन ब्लॉक पर एक प्लाटून पीएसी रहेगी तैनात

सोमवार को ऊन खंड विकास कार्यालय पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डेढ़ दर्जन सीटें नामांकन के लिए लगाई गई हैं। प्रशासन ने नामांकन प्रक्रिया निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए 16 सीटें लगाई हैं जिनमें 10 सीटें प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए तथा छह सीटें क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए लगाई गई है। इसके अलावा ब्लॉक कार्यालय के चारों तरफ बैरिकेडिंग की गई है। सुरक्षा की दृष्टि से एक प्लाटून पीएसी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहेगी।

35 चुनाव कर्मियों पर एफआईआर के निर्देश

स्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 को सकुशल निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से कराए जाने के उद्देश्य से पीठासीन अधिकारी तथा मतदान अधिकारियों का प्रथम एवं द्वितीय चरण में प्रशिक्षण सत्र कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर एवं जवाहर नवोदय विद्यालय में किया गया।

आयोजित दोनों सत्रों में प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान आज 35 कार्मिक अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित पाए गए कार्मिकों के खिलाफ कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी/ जसजीत कौर ने अनुपस्थित कार्मिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

इस दौरान जिला विकास अधिकारी प्रमोद कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा, बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता वर्मा आदि उपस्थिति रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img