Home Uttar Pradesh News Muzaffarnagar प्रतिभाः कबाड़ से कक्षा 6 के छात्र ने बना दिया जेसीबी का माॅडल

प्रतिभाः कबाड़ से कक्षा 6 के छात्र ने बना दिया जेसीबी का माॅडल

0
प्रतिभाः कबाड़ से कक्षा 6 के छात्र ने बना दिया जेसीबी का माॅडल

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: कक्षा 6 के छात्र ने अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा दिखाते हुए वेस्ट मेटेरियल से जेसीबी का माॅडल तैयार कर दिया। छात्र द्वारा इस माॅडल का प्रदर्शन अपने स्कूल में किया गया, जिसे देखकर स्कूल के शिक्षकों ने छात्र की प्रतिभा की सराहना की है।

नई मंडी स्थित दीपचंद्र ग्रेन चैंम्बर इण्टर कॉलेज के कक्षा 8 के छात्र गुड्डू ने स्वयं की प्रेरणा से कुछ वेस्ट मैटिरियल और मात्र 20 रुपये खर्च कर जेसीबी मशीन का माडल तैयार किया है। माडल का प्रदर्शन देखकर प्रधानाचार्य विजय शर्मा ने छात्र का उत्साहवर्धन किया। छात्र गुड्डु ने जेसीबी माडल का प्रदर्शन करते हुए बताया कि ये मशीन कैसे कार्य करती है। प्रधानाचार्य विजय शर्मा ने कहा कि बालकों को कुछ नया करने का प्रयास करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे उनकी प्रतिभा का विकास होता है। कहा कि ऐसे कार्य करने के लिए संसाधनों की कमी नहीं होने दी जाएगी।

जिससे छात्र जिला, मण्डल स्तर और प्रांतीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। प्रधानाचार्य ने बताया कि ग्राम कूकड़ा निवासी यह छात्र निम्न आय वर्ग के परिवार से संबंध रखता है। जिसके पिता बिजली का छोटा-मोटा काम करते हैं। यह मॉडल उसने खुद तैयार किया है।