जनवाणी ब्यूरो |
लखनऊ: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की नीतियों, उसकी समावेशी विचारधारा एवं कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी वाड्रा की नीतियों एवं विचारधारा से प्रभावित होकर ‘‘पीपुल्स रिपब्लिक पार्टी’’ के संयोजक एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण कुमार श्रीवास्तव एवं मुकेश पाल वासन उर्फ टार्जन के नेतृत्व में तमाम पदाधिकारियों ने आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता
ग्रहण की।
इस अवसर पर संगठन महासचिव दिनेश सिंह ने सदस्यता ग्रहण कराते हुए कहा कि नव संकल्प के माध्यम से उ0प्र0 में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने की दिशा में प्रवीण कुमार श्रीवास्तव व मुकेश पाल वासन उर्फ टार्जन आदि जमीनी नेताओं के शामिल होने से ताकत मिलेगी।

