Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

तैयारी पूरी, 10 बजे पहुंचेंगे सीएम

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज स्पोर्ट्स सिटी में पैरा ओलंपिक खिलाड़ियों को सम्मान करेंगे। मुख्यमंत्री के 10 बजे के आगमन को लेकर विवि परिसर बुधवार को लगभग सजकर तैयार हो गया है। मंच से लेकर खिलाड़ियों की बैठने की व्यवस्था, लोगों के बैठने की व्यवस्था आदि हो चुकी है। अधिकारियों ने शाम के समय रिहर्सल कर तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में मंच से लेकर हेलीपेड तक पूरी चाक चौबंद व्यवस्था रहेगी।

कृषि विवि के खेल ग्राउंड में भव्य रूप से मंच तैयार किए गए हैं। पिछले पांच दिन से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन तैयारी में जुटा हुआ था। बुधवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर प्रदेश सरकार के मंत्री उपेंद्र तिवारी बुधवार शाम कृषि विश्वविद्यालय पहुंचे। उन्होंने, कमिश्नर के साथ वार्ता कर मुख्यमंत्री की तैयारी के बारे में जानकारी ली।

\कमिश्नर ने आश्वासन दिया कि भव्य तैयारी होगी और क्रांतिकारी धरती पर ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा। वहीं, राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि मेरठ के लिए यह गौरव की बात है कि मुख्यमंत्री मेरठ में देशभर के खिलाड़ियों का सम्मान कर रहे हैं।

इस दौरान सांसद राजेंद्र अग्रवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, जिलाध्यक्ष विमल शर्मा, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, क्षेत्रीय किसान मोर्चा कोषाध्यक्ष अजय भारद्वाज भराला, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष आयुष चपराणा, जिला महामंत्री समीर चौहान, अंकुर मुखिया, राजीव भारद्वाज, हर्ष गोयल, नितिन शर्मा आदि मौजूद रहे। साथ ही विवि में मुख्य मार्ग से लेकर अंदर तक सभी सड़के दुरुस्त की गई।

हाइवे से लेकर मुख्य गेट तक दोनों और दीवारों पर पेंटिंग की गई है। खिलाड़ियों को नीलकंठ इंस्टीट्यूट के हॉस्टल में रोका गया है। हरदोई, कानपुर देहात, इटावा, लखीमपुर आदि 190 खिलाड़ी पहुंचे हैं।

कृषि विवि में खेल उत्पादों को भी देखेंगे सीएम

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। मंच के पास में ही खेल उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए स्टॉल भी लगाए गए हैं। मुख्यमंत्री मंच पर पहुंचने से पहले स्टॉलों को भी देखेंगे और वहां पर बन रहे उत्पाद के बारे में भी जानकारी लेंगे।

तैयारी को लेकर भाजपाइयों और प्रशासन ने झोंकी ताकत

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर भाजपा भाजपाई और प्रशासन तैयारी में जुटा हुआ है। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम शानदार रहे, इसको लेकर दिनभर तैयारी में प्रशासन के अधिकारी लगे रहे। देर शाम तक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा था।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। हाइवे से लेकर अंदर तक भरपूर मात्रा में पुलिस फोर्स लगाई जाएगी।

डीएम, एसएसपी का कार्यक्रम स्थल का दौरा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में दिव्यांगजनों को सम्मान व चेक वितरण कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम स्थल पर डीएम के. बालाजी और एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि सभी अधिकारी आगंतुकों से अच्छा आचरण व व्यवहार प्रस्तुत करें।

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने दिए गए दायित्वों का सफलतापूर्वक निष्पादन करें। यह आयोजन कुछ खास व अलग है। इसमें दिव्यांगजनों को प्रोत्साहित किया जाएगा, उनको सम्मानित किया जाएगा और टोक्यो पैरा ओलंपिक में पदक विजेताओं व प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को चेक वितरण भी किया जाएगा।

आयोजन स्थल पर स्टॉल भी लगाए गए हैं व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी कराए जाएंगे। वहीं, एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने पुलिस अधिकारियों को मुस्तैदी के साथ ड्यूटी पर तैनात रहने लिए निर्देशित किया। उनकी ड्यूटी के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी व आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्य प्रकाश सिंह, अपर जिला अधिकारी भूमि आध्यापति, एसडीएम सरधना, एसपी ट्रैफिक सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

सीएम के सामने किसान करेंगे प्रदर्शन

आवास विकास की जागृति विहार एक्सटेंशन में पिछले ढाई माह से धरने पर बैठे किसान अपनी मांगों को लेकर आज सीएम के सामने प्रदर्शन करेंगे। किसान संगठन के महामंत्री भारत भड़ाना ने बताया कि यहां आवास विकास के खिलाफ किसान पिछले ढाई माह से प्रदर्शन कर रहे हैं।

फिर भी उनकी मांगों को आवास विकास पूरा नहीं कर रहा है। किसान बढ़े हुए प्रतिकर व प्लॉटों की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों को मुख्यालय तक पहुंचाने की बात कहकर इतीश्री कर ली जाती है। किसानों ने इससे उग्र होकर आज सीएम के कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शन करने की बात कही है।

किसानों ने कहा कि वह आज ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर यहां कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे और सीएम के सामने अपनी मांगों को रखेंगे। अगर उनकी मांगों को नहीं माना जाता है। किसान फिर आवास विकास के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

वकील करेंगे मुख्यमंत्री का घेराव

बुधवार को हाईकोर्ट बेंच स्थापना केन्द्रीय संघर्ष समिति की एक बैठक बार एसोसिएशन गौतमबुद्धनगर में हुई। जिसमें विभिन्न जनपदों एवं तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारी सम्मिलित हुए। जिनमें सहारनपुर के अध्यक्ष श्री अभय सैनी, पूर्व अध्यक्ष अरविन्द शर्मा, कैराना के अशोक कुमार एडवोकेट, बागपत के अध्यक्ष सतेन्द्र सिंह खोकर, महामंत्री महेन्द्र बंसल, मुजफ्फरनगर के सचिव बिजेन्द्र मलिक, मोदीनगर के अध्यक्ष अनिल चौधरी, चांदपुर के अध्यक्ष राकेश सिंह व सचिव आलोक त्यागी, मेरठ बार के पूर्व अध्यक्ष अजय त्यागी एंव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संदीप सिंह, कोषाध्यक्ष नीरज सोम, संयुक्त मंत्री शिवम गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

सभा की अध्यक्षता केन्द्रीय संघर्ष समिति के चेयरमैन महावीर त्यागी व संचालन संयोजक सचिन चौधरी द्वारा किया गया। सभा के प्रस्ताव के अनुसार मुख्यमंत्री द्वारा आज मेरठ आगमन पर मुलाकात का समय न दिये जाने पर वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर वेस्ट यूपी के समस्त अधिवक्ता 11 नवंबर 2021 को न्यायिक कार्य से विरत रहकर मुख्यमंत्री का घेराव करेंगे एंव 25 नवंबर 2021 को जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन के अवसर पर प्रदर्शन के लिए 17 नवंबर 2021 को आन्दोलन की आगामी रूप रेखा तैयार करने के लिए बार एसोसिएशन गौतमबुद्धनगर में पदाधिकारीगण की आवश्यक बैठक दोपहर 12 बजे होगी एंव 17 नवंबर 2021 को वेस्ट यूपी के समस्त अधिवक्तागण न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।

सीएम योगी की सुरक्षा में लगेंगे 800 पुलिसकर्मी

मेरठ: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आज मेरठ दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गए है। आयोजन स्थल पर बिना मजबूत जांच के परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में पैरालंपिक खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिये आ रहे हैं। उनके दौरे को लेकर सात एएसपी और 16 सीओ को लगाया गया हे।

इसके अलावा दो कंपनी पीएसी भी लगाई गई है। कुल आठ सौ पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। गुरुवार की सुबह सात बजे से सभी पुलिसकर्मी ड्यूटी पर मुस्तैद कर दिए गए हैं। एसएसपी ने स्पष्ट कर दिया कि ड्यूटी पर समय से नहीं पहुंचने वालों की गैरहाजिर लिखकर वेतन काट दिया जाएगा। एसपी यातायात जितेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम स्थल को सात जोन और 14 सेक्टरों में बांटा गया है।

प्रत्येक जोन की जिम्मेदारी एएसपी को दी गई है, उनके साथ एक प्रशासनिक अफसर भी मौजूद रहेंगे। इसी तरह से सेक्टर का जिम्मा सीओ को सौंपा गया है। बाहरी सुरक्षा घेरे के लिए चार कंपनी पीएसी और आरएएफ लगा दी गई है। सुरक्षा में कोई चूक नहीं रखी गई है। सभी पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के बारे में जानकारी दे दी गई है।

ऐसे तैयार हुआ सुरक्षा का घेरा

  • ४ 07 अपर पुलिस अधीक्षक
  • ४ 14 पुलिस उपाधीक्षक
  • ४ 80 उप निरीक्षक
  • ४ 40 निरीक्षक
  • ४ 500 कांस्टेबल
  • ४ 100 महिला कांस्टेबल
  • ४ 50 यातायात पुलिसकर्मी
  • ४ 2 कंपनी पीएसी

शहर के हर चौराहे पर दिखी ट्रैफिक पुलिस

मेरठ: सीएम योगी के कार्यक्रम को लेकर जहां शहर के हर चौराहे को सजाया गया है। वहीं, शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ट्रैफिक पुलिस भी पूरा दिन अलर्ट रही। टैÑफिक पुलिस ने सीएम के आगमन से पहले दिन शहर के लोगों को जाम से निजात दिलाई। त्योहारी सीजन पहले जहां शहर में बढ़ रही लोगों की तादाद को लेकर प्रतिदिन जाम की स्थिति बन रही थी।

वहीं, त्योहार समाप्त होने के बाद भी शहर के लोग जाम से जूझ रहे थे। लेकिन जैसे ही गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर जहां शहर के हर चौराहे तो पूरी तरह सजाया गया है। वहीं, ट्रैफिक पुलिस ने भी दिनभर अलर्ट रहकर शहर के किसी भी चौराहे पर जाम नहीं लगने दिया।

जाम न लगने के कारण लोग अपने वाहनों से फर्राटा भरते हुए आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंचे। वहीं, लोगों का कहना था कि यदि ट्रैफिक पुलिस हर दिन इसी तरह अलर्ट रहे तो यातायात व्यवस्था भी पूरी तरह दुरुस्त रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img