Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

सीसीएसयू दीक्षांत समारोह आनलाइन कराने की तैयारी

  • नौ मार्च को होगा दीक्षांत समारोह, राज्यपाल करेंगी शिरकत

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सीसीएसयू का दीक्षांत समारोह नौ मार्च को आयोजित किया जाएगा, लेकिन सीसीएसयू सूत्रों के अनुसार समारोह को आॅफलाइन की बजाए आॅनलाइन कराने की तैयारी में सीसीएसयू लगा हुआ है। हालांकि कुछ दिन पहले दीक्षांत समारोह को आॅफलाइन कराने की बाद भी सामने आ रही थी, लेकिन सीसीएसयू स्तर पर इसको आॅनलाइन कराने की तैयारी की जा रही हैं।

इसके तहत सीसीएसयू में तैयारियां शुरू हो गई हैं। सीसीएसयू व उससे संबद्धित कॉलेजों के सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि अपने यहां के टॉपर्स की सूची बनाकर तैयार करके दें, ताकि जल्द ही इस संबंध में फाइनल सूची सीसीएसयू बना सके और मेडल को लेकर फैसला हो सके। इसके बाद ही आगे की प्रक्रिया होगी। इस बार आॅनलाइन ही समारोह होगा। बता दें कि कोरोना काल के चलते भीड़ न हो इसको ध्यान में रखते हुए ही इसबार यह कन्वोकेशन आॅनलाइन आयोजित करने का फैसला लिया जा सकता है।

तो क्या आॅनलाइन मिलेंगी डिग्री

इस बार कायस लगाए जा रहे हैं कि इस बार नए तरीके से दीक्षांत समारोह होगा, लिहाजा डिग्री पाने वाले छात्रों को उनके ही कॉलेज में किसी टीचर या प्रिंसिपल के द्वारा डिग्री दिलाई जा सकती है। अगर कम छात्र हैं तो सोशल डिस्टेंस पर खड़े करके एक बड़े हॉल में दे सकते हैं।

इसको आॅनलाइन कनेक्शन से जोड़ा जाएगा। उधर सीसीएसयू की ओर से या फिर शासन भी आॅनलाइन स्तर से शपथ ग्रहण करा सकते हैं। इस बार के कन्वोकेशन की तस्वीर अलग होगी। सभी को पहले की तरफ एक ड्रेस कोड तो अवश्य दिया जाएगा, लेकिन इस बार फर्क होगा कि वो सीसीएसयू नहीं जा पाएंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img