Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

वाहनों की फिटनेस प्राइवेट कंपनियों को देने की तैयारी

  • 22 कंपनियों ने किया आवेदन, अफसरों ने किया स्थलीय निरीक्षण

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: आगरा, गाजियाबाद की तर्ज पर मेरठ में भी वाहनों की फिटनेस का काम परिवहन विभाग अब प्राइवेट कंपनी को देने जा रहा हैं। इसी सिलसिले में प्रदेश के ट्रांसपोर्ट कमिश्नर का एक पत्र आरटीओ आॅफिस में आया हैं, जिसमें कहा गया है कि प्राइवेट कंपनी को फिटनेस देने के लिए 22 कंपनियों ने आवेदन किये हैं।

इनमें से तीन कंपनियों का चयन किया जाएगा। आवेदन करने वाली कंपनियों के पास जमीन कहां पर उपलब्ध करायी जा रही हैं। जमीन पर जाने के लिए रास्ता कितना चौड़ा हैं? नियम क्या कहता हैं? इसको लेकर आरटीओ हिमेश तिवारी खुद स्थलीय निरीक्षण कर चुके हैं।

अब तक वाहनों की फिटनेस का कार्य आरटीओ आॅफिस में चल रहा था। यहां आरआई राहुल शर्मा फिटनेस का कार्य देख रहे थे। उनके साथ पूरी टेक्नीकी टीम रहती हैं। गाड़ियों का फिटनेस देने की तमाम प्रक्रिया यहीं पर पूरी की जाती हैं। तमाम वाहन यहीं पर बुलाये जाते हैं, फिर फिटनेस के मानक पूरे करने पर फिटनेस प्रमाण पत्र दिया जाता हैं। अब फिटनेस आरटीओ से प्राइवेट कंपनी के हाथों में जाने वाला हैं।

फिटनेस का काम लेने के लिए 22 प्राइवेट कंपनियों ने आवेदन किया हैं, जिसमें से तीन कंपनियों को ही फिटनेस का काम दिया जाएगा। तीन स्थानों पर अलग-अलग फिटनेस चेकिंग की जाएगी, वहीं से प्रमाण पत्र भी दिये जाएंगे। ये कंपनी कौन सी होगी, ये अभी कहना मुश्किल हैं, क्योंकि आवेदन करने वाली प्राइवेट कंपनियों को जो मानक है, वो पूरे करने होंगे। जमीन पर्याप्त मात्रा में होनी चाहिए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img