- केन्द्र सरकार के कृषि संबंधी विधेयकों के खिलाफ किसानों शुरु कर दी तैयारी
जनवाणी संवाददाता |
बड़ौत: केन्द्र सरकार की ओर से पारित किए गए तीन कृषि संबंधी विधेयकों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन की ओर से 25 सितंबर को प्रदेश व्यापी बंद किया जाएगा।
इसके लिए भाकियू कार्यकर्ताओं ने जिले में चक्का जाम करने के लिए बिन्दु तय किए हैं। किसान मजदूर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुनकेश बरवाला व भाकियू कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में विचार विमर्श करते हुए तैयारी शुरु कर दी।
किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष मुनेश बरवाला ने बड़ौत में शिवशक्ति होंडा शोरूम पर पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि केन्द्र सरकार की ओर से पारित किए विधेयक किसानों के लिए आत्महत्या को और बढ़ावा देंगे।
अब छोटे व्यापारी और किसानों के बीच ही फसलों की खरीद-बेच होती थी। अब बड़े पूंजीपति किसानों का खून चूसना शुरु कर देंगे। एमएसपी का इन विधेयकों में कोई जिक्र नहीं किया गया।
प्रधानमंत्री व कृषि मंत्री एमएसपी लागू रहने की बात करते हैं। 25 सितंबर को बड़े स्तर पर प्रदेश में ही नहीं पूरे देश में चक्का जाम किया जाएगा।
मुनेश बरवाला व भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष हिम्मत सिंह, पूर्व युवा जिलाध्यक्ष उपेन्द्र तोमर व प्रधान जुल्फिकार उर्फ जुल्ला ने बताया कि 25 सितंबर को बागपत के राष्ट्रीय वंदना चौक पर भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह गुर्जर, इन्द्रपाल सिंह जाट, प्रदीप गुर्जर, सतीश प्रधान, सुरेन्द्र चौहान आदि के नेतृत्व में चक्का जाम होगा।
खेकडा में शिवदत्त शर्मा जिला सचिव, धूम सिंह भगत जी, महराम प्रधान, ब्रहम सिंह,अजब सिंह यादव आदि के नेतृत्व में, अग्रवाल मंडी टटीरी में चौ. हिम्मत सिंह युवा भाकियू जिलाध्यक्ष, ठाकुर तेजपाल सिंह, संजय, गौरव, राहुल आदि के नेतृत्व में, बडौत में मुनेश बरवाला, रामनारायण, हरेन्द्र दांगी, विजयपाल शबगा, कालूराम, पिंटू चौधरी आदि के नेतृत्व में, किशनपुर बराल में भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी राजेन्द्र सिंह, जुल्ला चौधरी प्रधान अशरफाबाद थल, उपेन्द्र तोमर, अशोक कुमार, सीटू, देशपाल आदि के नेतृत्व में, 6-पुसार बस स्टैन्ड पर राजेन्द चौधरी दोघट, बिजेन्द्र सिंह प्रधान, राजकुमार शर्मा, अब्बास चौधरी, ओमप्रकाश सिंह आदि के नेतृत्व में, दादरी में चौधरी शिवनारायण, तैमूर चौधरी, ईश्वर सिंह व नरेन्द्र राठी आदि के नेतृत्व में चक्का जाम किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरु कर दी गई हैं।

