Home Uttar Pradesh News Meerut सीडीओ के निरीक्षण में 41 की उपस्थिति, मौजूद मिले 12

सीडीओ के निरीक्षण में 41 की उपस्थिति, मौजूद मिले 12

0
सीडीओ के निरीक्षण में 41 की उपस्थिति, मौजूद मिले 12

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सीडीओ ने बुधवार को कौशल विकास प्रशिक्षण योजनाओं के प्रशिक्षण केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान तेजगढ़ी स्थित प्रशिक्षण केन्द्र पर बड़ी गड़बड़ी मिली। यहां 41 प्रशिक्षणार्थियों की उपस्थिति दर्ज मिली, लेकिन 12 ही उपस्थित मिले। बायोमिट्रिक मशीन भी खरीब मिली, जिसके बाद उन्होंने प्रिंसिपल आईटीआई को कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

सीडीओ शशांक चौधरी ने बुधवार कौशल विकास प्रशिक्षण केन्द्रों का निरीक्षण किया। सीडीओ सबसे पहले गंगानगर स्थित डीडीयूजीकेवाई के प्रोमिन्ड सोल्युशन के प्रशिक्षण केन्द्र पहुंचे। यहां 70 में से 62 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित मिले। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी का प्रशिक्षण पूर्ण होने पर इनके रोजगार की व्यवस्था की जाए।

इसके बाद सीडीओ तेजगढ़ी स्थित यूपीएसडीएम के विप्रो जीई प्रशिक्षण केन्द्र पर पहुंचे जहां उन्हें बड़ी मात्रा में प्रशिक्षणार्थी अनुपस्थिति मिले। यहां 41 प्रशिक्षणार्थियों में से सीडीओ को मात्र 12 ही उपस्थित मिले। जबकि उपस्थिति रजिस्टर में 41 की उपस्थिति दर्ज थी। उन्होंने पिंसीपल आईटीआई को इस मामले में सख्ती से कार्रवाई के निर्देश दिये। उन्होंने संस्था को ब्लैक लिस्टेड किये जाने की बात कही।