Wednesday, July 1, 2026
- Advertisement -

सड़क किनारे खड़ी गाड़ी को उठाने पर किसान का हंगामा

  • किसान नेता ने पुलिस पर लगाया आरोप झंडा देखकर उठाई गाड़ी अन्य गाड़ियों को छोड़ा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: ट्रैफिक पुलिस की शहर में चल रही मनमानी के चलते बुधवार को एक किसान नेता ने बाउंड्री रोड पर हंगामा करते हुए बीच सड़क पर धरना दे दिया। यही नहीं किसान नेता ने पुलिस पर किसानों का बिना वजह उत्पीड़न करने का आरोप भी लगाया।

किसान नेता के धरने पर बैठने के चलते बाउंड्री रोड पर जाम की स्थिति बन गई। लालकुर्ती पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह किसान नेता को समझाकर मामला शांत कराया और यातायात सुचारू कराया। मामला यह था कि किसान नेता अपने बेटे को बाउंड्री रोड स्थित एक चिकित्सक के पास लेकर आया था।

किसान नेता ने अपनी गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा करके चिकित्सक के पास पहुंच गया। लेकिन जब वह बाहर आया तो वहां से उसकी गाड़ी गायब थी। पता चलने पर किसान नेता ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर मनमानी व पक्षपात का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।

14 14

गौरतलब है कि गांव सियाना निवासी किसान नेता मांगे राम त्यागी बुधवार को अपने एक साथी के साथ बेटे को बाउंड्री रोड स्थित एक चिकित्सक को दिखाने आया था। मांगेराम त्यागी इस वक्त भारतीय किसान यूनियन के एनसीआर महासचिव है।

मांगेराम त्यागी अपनी गाड़ी को सड़क किनारे खड़ी करके बेटे व साथी के साथ चिकित्सक के पास चले गए। कुछ देर बाद जब वह बाहर आए तो उनकी गाड़ी गायब थी।

किसान नेता ने आसपास में अपनी गाड़ी के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि उनकी गाड़ी को ट्रैफिक पुलिसकर्मी उठाकर ले गए है। जिसके बाद किसान नेता ने वहां हंगामा शुरू कर दिया, बीच सड़क पर हंगामा होते देख वहां राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।

इसके बाद वह बीच सड़क पर ही अपने बेटे व साथी को लेकर धरने पर बैठ गए। किसान नेता के धरने पर बैठने के बाद बाउंड्री रोड पर जाम लग गया। जाम की सूचना मिलने पर लालकुर्ती पुलिस मौके पर पहुंची और किसान नेता को समझाने का प्रयास करने लगी।

लेकिन, वह अपनी गाड़ी को मौके पर मंगाने की मांग को लेकर जिद पर अड़ गए। पुलिसकर्मियों के काफी देर तक भी समझाने के बाद जब वह नहीं माने तो पुलिस लाइन से उनकी गाड़ी को मंगवाया गया। तब जाकर किसान नेता धरने से उठे और यातायात सुचारू हो सका।

किसान नेता का आरोप, उसकी गाड़ी को उठाया अन्य को छोड़ा

किसान नेता मांगेराम त्यागी का कहना था कि उसकी गाड़ी के आसपास अन्य कई गाड़ियां खड़ी हुई थी। जिनमें कुछ गाड़ियां लग्जरी थी तो कुछ पर पुलिस का निशान बना हुआ था। लेकिन ट्रैफिक पुलिस ने उन गाड़ियों को उठाना मुनासिब नहीं समझा।

उनकी गाड़ी पर किसान का झंडा लगा होने के चलते उसे उठाकर पुलिस लाइन में भिजवा दिया। उन्होंने कहा कि यदि किसानों का इसी तरह उत्पीड़न होता रहा तो एक दिन प्रदेश का सभी किसान सड़क पर उतर आएगा और पुलिस की इस मनमानी के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

पुलिस पर किसानों के उत्पीड़न का लगाया आरोप

भारतीय किसान यूनियन के एनसीआर महासचिव मांगेराम त्यागी ने कहा कि किसान एक तरफ अपनी मांगों को लेकर दिल्ली के बॉर्डर पर बैठे है। वहीं पुलिस किसानों का उत्पीड़न करने पर तुली हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस गाड़ियों पर किसानों का झंडा देखने के बाद उनका ज्यादा उत्पीड़न कर रही है।

जबकि किसान कानूनों का पालन करते 100 दिन से दिल्ली बॉर्डर पर कृषि कानून के खिलाफ धरने पर बैठा हुआ है। इसके बावजूद पुलिस प्रदेश में जगह-जगह किसानों का उत्पीड़न कर रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Gold- Silver: फेड की सख्त नीति का असर, सोना-चांदी 1% से ज्यादा लुढ़के

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन...

Job: NIACL में 550 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 6 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img