Friday, February 13, 2026
- Advertisement -

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर पहुंचीं कोलकाता, पढ़ें पूरी खबर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राज्य के दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंचीं गई हैं। इसी दौरान, राज्य के राज्यपाल सीवी आनंद बोस और मंत्री फिरहाद हकीम ने उनका स्वागत किया है।

बता दें कि, द्रौपदी मुर्मू विश्वभारती के वार्षिक दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए शांति निकेतन आई हैं। साथ ही वह राष्ट्रपति सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि देने कोलकाता में नेताजी भवन जाएंगी। इसके बाद वह रवींद्रनाथ टैगोर के घर जोड़ासांको ठाकुरबाड़ी का दौरा कर श्रद्धांजलि देंगी। वहीं, कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में नागरिक अभिनंदन समारोह में भाग लेंगी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बंगाल दौरे के दूसरे दिन यानी मंगलवार को राष्ट्रपति मुर्मू बेलूर मठ जाएंगी। कोलकाता में यूको बैंक के 80 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में होने वाले समारोह में भी शामिल होंगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Air India: एअर इंडिया हादसा, इटली मीडिया ने पायलट पर लगाया गंभीर आरोप

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एअर इंडिया के विमान हादसे...

World News: व्हाट्सएप-यूट्यूब पर रूस की बड़ी कार्रवाई, यूजर्स को लगा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रूस में कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय...
spot_imgspot_img