नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक अभिनंदन और स्वागत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजमिन नेतन्याहू से बातचीत की है। इसके बारे में सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में जानकारी देते हुए पीएम मोदी ने कहा- भारत शांति और स्थिरता के लिए प्रतिबद्ध हैं।
पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा- पश्चिम एशिया में हाल ही में हुए घटनाक्रमों के बारे में प्रधानमंत्री नेतन्याहू से बात की। पीएम मोदी ने आगे लिखा- आतंकवाद का हमारे विश्व में कोई स्थान नहीं है। क्षेत्रीय तनाव को रोकना और सभी बंधकों की सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है। भारत शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली के प्रयासों का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है।


