नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन है। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्ख़ियों में रहती हैं। प्रियंका अक्सर पति निक जोनस और बेटी मालती संग मस्ती करती हुई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। एक बार फिर प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा हैं।
View this post on Instagram
प्रियंका चोपड़ा की नये वीडियो की बात करें तो मालती मैरी अपनी मां प्रियंका चोपड़ा के साथ पार्क में घूमती हुईं नजर आ रही हैं। इस दौरान मालती मैरी बेहद खुश लग रही हैं। मालती मैरी इस वीडियो में बेबी स्ट्रॉलर में बैठी हुई दिखाई दे रही हैं। मालती मैरी की प्यारी सी आवाज फैंस का दिल लूट रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने इसे कैप्शन में लिखा, “सेंट्रल पार्क में हमारे चलने से प्यार करें। प्रियंका चोपड़ा के फैंस जमकर वीडियो पर प्यार लुटा रहे हैं।


