जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो में हाल ही में मनारा चोपड़ा, मुनव्वर फारूकी, अभिषेक कुमार और अरुण ने फाइनल वीक में पहुंचने वाले पहले चार कंटेस्टेंट्स है।
बता दे एक टॉर्चर टास्क हुआ था जिसके बाद से मनारा चोपड़ा और बाकी घरवालों के बीच बड़ा झगड़ा देखने को मिला था।

जिसमें मनारा चोपड़ा अपने दोस्त मुनव्वर फारुकी को बचाने के लिए उनकी गोद में बैठी नजर आई थी। जिस पर टीम बी के सदस्य अंकिता, ईशा और आयशा खान ने काफी बवाल मचाया था। इस घटना का एक एडिटेड वीडियो अब मनारा चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। जिसके बाद ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा भी अपने घर की बेटी के समर्थन में आ खड़ी हुई हैं।

बता दे अदाकारा मनारा चोपड़ा की टीम द्वारा वीडियो को शेयर कर इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘शर्म करो सभी। हम इसे गेम नहीं कहते। हम हर किसी की असलियत यहां देख रहे हैं।’ मनारा चोपड़ा के इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर लोगों ने जमकर कमेंट्स किए।

इसमें अदाकारा प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा का भी नाम है। उन्होंने इस वीडियो पर कमेंट कर लिखा, ‘हे भगवान। वो बिल्कुल जंगली की तरह बर्ताव कर रहे हैं।’ मनारा चोपड़ा के इंस्टाग्राम पर शेयर किया ये वीडियो अब एंटरटेनमेंट न्यूज वर्ल्ड में छाया हुआ है। ये वीडियो आप यहां देख सकते हैं।

