- यश शर्मा ने 97.2 अंक पाकर किया स्कूल टॉप
- बीएसएम में मेधावी विद्यार्थी और शिक्षक सम्मानित
जनवाणी संवाददाता |
शामली: बीएसएम स्कूल में प्रबंधन समिति द्वारा कक्षा 10 व 12 के टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कक्षा 12वीं की छात्रा कुमारी प्रियांशी देशवाल ने 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करके देश भर में तीसरा स्थान व स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालय और माता-पिता का नाम रोशन किया। कक्षा 10 में यश शर्मा ने 97़ 2 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल टॉप कर अपनी अपनी योग्यता का प्रदर्शन किया।
बीएसएम स्कूल के प्रधानाचार्य राहुल चौधरी ने बताया कि सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित किए कक्षा 10 और 12 का परीक्षा परिणाम कांवड़ यात्रा के बीच घोषित किया गया था। गुरुवार को विद्यालय खुलने पर बीएसएम स्कूल में प्रबंधन समिति के द्वारा मेधावियों को सम्मानित किया गया। कक्षा 12 की बीएसएम स्कूल की छात्रा प्रियांशी देशवाल ने 99़ 6 प्रतिशत अंक प्राप्त करके देश भर में तीसरा स्थान व स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने स्कूल में माता-पिता के नाम रोशन किया। प्रियांशी देशवाल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बीएसएम स्कूल से ही ग्रहण की है।
कक्षा 10 से यश शर्मा ने 97़ 2 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल टॉप किया है। यश शर्मा एक योग्य व प्रतिभाशाली छात्र है, जिसने अपनी योग्यता अपने परीक्षा परिणाम द्वारा साबित की है। गुुरुवार को प्रार्थना सभा में विद्यालय प्रबंधन समिति के चेयरमैन सूर्यवीर सिंह, मैनेजर छाया सिंह व प्रधानाचार्य राहुल चौधरी ने प्रियांशी देशवाल व यश शर्मा को पुष्पमाला पहनाकर एवं उपहार देकर सम्मानित किया।

