Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सुनी समस्याएं

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर अपर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा तहसील खतौली पर जनसमस्याओं को सुना गया एवं उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

बता दें कि उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में अपरजिलाधिकारी नरेन्द्र बहादुर सिंहएवं पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय द्वारा तहसील खतौली, मुजफ्फरनगर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारीगण द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्चारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया गया।

उन्होंने निर्देश दिये कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारी- कर्मचारीगण व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। तहसील खतौली पर आयोजित उक्त सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम खतौली, थाना प्रभारी खतौली सहित राजस्व व पुलिस विभाग के अन्य अधिकारीध्कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img