जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत हो चुकी है। राज्यसभा की कार्यवाही से पहले टीएमसी ने बजट सत्र को स्थगित करने की मांग की है। बता दें कि ये सत्र आठ अप्रैल तक चलेगा और इसमें मोदी सरकार का मुख्य ध्यान वित्त विधेयक और साल 2021-22 के लिए अनुदान की अलग-अलग मांगों को पास कराने पर होगा। इसके अलावा सरकार ने और भी कई विधेयकों को पास कराने के लिए सूचीबद्ध किया है।
भाजपा के तीन नए सदस्यों ने ली शपथ
राज्यसभा में सोमवार को भाजपा के तीन नए सदस्यों ने उच्च सदन की सदस्यता की शपथ ली जिनमें दो गुजरात और एक असम से हैं। बजट सत्र के दूसरे चरण में पहले दिन उच्च सदन की कार्यवाही शुरू होने पर भाजपा के विश्वजीत दैमारी ने शपथ ली। उन्होंने असमिया भाषा में शपथ ली।
वह असम से निर्वाचित होकर आए हैं। उच्च सदन में गुजरात से निर्वाचित होकर आए दिनेशचंद्र जेमल भाई अनवाडिया ने संस्कृत में शपथ ली। गुजरात से ही भाजपा के टिकट पर निर्वाचित हुए रामभाई हरजीभाई मोकारिया ने भी उच्च सदन की सदस्यता की शपथ ली। उन्होंने हिन्दी में शपथ ली।
सदन की कार्यवाही स्थगित करने की मांग: टीएमसी
टीएमसी ने चुनावों का हवाला देते हुए कार्यवाही स्थगित करने की मांग की। टीएमसी नेताओं का कहना है कि पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में चुनाव हैं और राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधि चुनाव प्रचार-प्रसार में व्यस्त रहने वाले हैं, ऐसे में संसद की कार्यवाही में शामिल होना मुश्किल हो जाएगा। डेरेक ने 2008 और 2011 का उदाहरण देकर संसद सत्र को टालने की बात कही। वहीं सुदीप बंदोपाध्याय और डेरेक ओ ब्रायन ने लोकसभा और राज्यसभा में सदन को स्थगित करने की मांग उठाई।
महिलाओं की भागीदारी 50 फीसदी तक बढ़ाई जाए: प्रियंका चतुर्वेदी
राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि 24 साल पहले, हमने संसद में 33 फीसदी महिला आरक्षण की बात कही थी। आज 24 साल बाद हमें संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाकर 50 फीसदी कर देना चाहिए।
24 years ago, we proposed a 33% reservation for women in Parliament. Today, 24 years later, we should raise this to 50% reservation for women in Parliament and assembly: Shiv Sena MP Priyanka Chaturvedi, in Rajya Sabha#InternationalWomensDay pic.twitter.com/IpLkTZTdU6
— ANI (@ANI) March 8, 2021
अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस भी मनाया जाए: भाजपा सांसद
राज्यसभा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बोलने के लिए खड़ी हुई भारतीय जनता पार्टी की सांसद सोनल मानसिंह ने कहा कि हम बराबरी की बात करते हैं, इसलिए मेरी मांग है कि एक दिन अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस भी मनाया जाए।
I demand that International Men's Day should also be celebrated: BJP MP Sonal Mansingh in Rajya Sabha pic.twitter.com/1xYDUuX8Np
— ANI (@ANI) March 8, 2021
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की दी बधाई
राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस दुनियाभर में महिलाओं के सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक और राजनैतिक सहभागिता और उपलब्धियों के जश्न के तौर पर मनाया जाता है। इसके अलावा महिलाओं के अदम्य साहस, दृढ़ निश्चय औऱ उनकी उपलब्धि का सम्मान करें।
#InternationalWomensDay is a day to celebrate the social, economic, cultural and political contributions & achievements of women across the globe and honour their indomitable spirit, resolute determination & efforts that underline their achievements: Rajya Sabha Chairman pic.twitter.com/GvQlvYPKZX
— ANI (@ANI) March 8, 2021
सदन में उपस्थित रहें सांसद: एम वेंकैया नायडू
राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने सभी सांसदों से अपील की कि वो सदन में उपस्थित हो। उन्होंने कहा कि सभी सांसद सदन की लाइब्रेरी का इस्तेमाल करें और अपने ज्ञान को समृद्ध करें।
I appeal to all the members to be present in the House, to observe the debates and enrich your knowledge: Rajya Sabha Chairman M Venkaiah Naidu pic.twitter.com/MZ0R0hYoVV
— ANI (@ANI) March 8, 2021
टीएमसी के नेताओं की कार्यवाही स्थगित करने की मांग
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने की वजह से लोकसभा में टीएमसी के नेता सुदीप बंदोपाध्याय और राज्यसभा में टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन ने क्रमशः लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति को पत्र लिखकर संसद की कार्यवाही को स्थगित करने की मांग की।
Sudip Bandyopadhyay, Floor Leader of TMC Parliamentary Party in Lok Sabha & Derek O'Brien, Leader of TMC Parliamentary Party in Rajya Sabha write to Lok Sabha Speaker & Rajya Sabha Chairman respectively for adjournment of Parliament session due to Assembly polls in 5 states. pic.twitter.com/yUW2Ek0d6t
— ANI (@ANI) March 8, 2021
राज्यसभा में कार्यवाही शुरू
संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। राज्यसभा से दिन के पहले भाग की कार्यवाही शुरू हो गई है। सदन से मोदी सरकार के कई विधेयक पास होने पर नजर रहेगी। कोरोना की वजह से दोनों सदनों में अलग अलग बैठकें की जाएंगी।
On behalf of entire House & on my own behalf, I compliment Mallikarjun Kharge Ji on assuming the office of the Leader of Opposition in Rajya Sabha. He is one of the long-serving leaders of the country, with vast legislative & administrative experience: RS Chairman Venkaiah Naidu pic.twitter.com/aGj0K7RkEF
— ANI (@ANI) March 8, 2021
बजट सत्र: राज्यसभा की कार्यवाही शुरू, टीएमसी ने चुनावों के कारण सत्र को स्थगित करने की मांग की
संसद में बजट सत्र के दूसरे चरण की कार्यवाही शुरू हो गई है। ये सत्र आठ अप्रैल तक चलेगा और इस चरण में मोदी सरकार का मुख्य ध्यान वित्त विधेयक और साल 2021-22 के लिए अनुदान की विभिन्न मांगों को पास कराने पर होगा। इसके अलावा सरकार ने कई विधेयकों को भी इस सत्र में पारित कराने के लिए सूचीबद्ध किया है। इनमें पेंशन निधि नियामक और विकास प्राधिकरण (संशोधन) विधेयक, राष्ट्रीय वित्त पोषण अवसंरचना और विकास बैंक विधेयक, विद्युत (संशोधन) विधेयक, क्रिप्टो करेंसी और आधिकारिक डिजिटल करेंसी नियमन विधेयक शामिल है। बजट सत्र का पहला चरण 29 जनवरी से 13 फरवरी तक चला था।
बजट सत्र : तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर संसद में हंगामा, राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित
संसद में बजट सत्र के दूसरे चरण की कार्यवाही शुरू हो गई है। ये सत्र आठ अप्रैल तक चलेगा और इस चरण में मोदी सरकार का मुख्य ध्यान वित्त विधेयक और साल 2021-22 के लिए अनुदान की विभिन्न मांगों को पास कराने पर होगा। इसके अलावा सरकार ने कई विधेयकों को भी इस सत्र में पारित कराने के लिए सूचीबद्ध किया है। इनमें पेंशन निधि नियामक और विकास प्राधिकरण (संशोधन) विधेयक, राष्ट्रीय वित्त पोषण अवसंरचना और विकास बैंक विधेयक, विद्युत (संशोधन) विधेयक, क्रिप्टो करेंसी और आधिकारिक डिजिटल करेंसी नियमन विधेयक शामिल है। बजट सत्र का पहला चरण 29 जनवरी से 13 फरवरी तक चला था।

