Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

कुंआ-पूजन को निकली शोभायात्रा

श्रद्धालुओं ने लगाया कन्हा कोभेग, हर वर्ष की भांति धूम-धाम से निकाली यात्रा पर हुई पुष्पवर्षा

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: नगर के सिद्धपीठ श्री बाला जी धाम मंदिर से ठाकुर जी की कुंआ पूजन शोभा यात्रा बैंड-बाजों के साथ बड़े ही धूमधाम के साथ निकली गयी। श्रद्धालुओं ने विभन्न स्थानों पर शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया एवंभगवान श्रीकृष्ण जी की आरतियां उतारी तथा ठाकुर जी कोभेग लगाकर धर्मलाभ उठाया।

मंगलवार को नई मंडी स्थित श्री बालाजी धाम मंदिर से ठाकुर जी की कुंआ पूजन शोभायात्रा बैंड-बाजों के साथ बड़े धूमधाम के साथ निकाली गई। रथ पर सवार ठाकुर जी का दर्शन करने के लिए श्रद्धाालु अपने घर और प्रतिष्ठान के बाहर खड़े रहे। जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा मेंभक्तजनभजनों पर झुमते रहे। श्रद्धालुओं ने रथ पर विराजमान ठाकुर जी आरती करभेग लगाया।

शोभायात्रा श्रीबालाजी मंदिर से शुरू होकर नई मंडी के बिंदल बाजार, पीठ बाजार होते हुए माड़ी की धर्मशाला के पास स्थित कालूराम मंदिर पहुंची। यहां पर ठाकुरजी की विधि विधान के साथ पूजा अर्चणा की गई। प्रभु की सेवा उपरांतभेग लगाकर श्रद्धाालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। यात्रा यहां से चलकर वापस गऊशाला रोड होते हुए श्रीबालाजी धाम मंदिर पहुंची। यहां पर ठाकुर जी कीभक्तिभाव के साथ आरती की गई। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं नेभाग लेकर धर्म लाभ उठाया। इसके बाद मंदिर में प्रसाद का वितरण किया गया।

शोभायात्रा में श्रीबाला जी धाम के संरक्षक गुरूजी सुरेश बंसल, अध्यक्ष, हरिशंकर तायल,भीमसेन कंसल, एडवोकेट अशोक शर्मा, सुनील तायल, नितिन गोयल, लकी गोयल, अन्नू, अमन गोयल, अमरीश सिंघल, चाचा जेपी गोयल, मनोज खंडेलवाल, नितिन गोयल, पीयूष, नवीन बिंदल आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img