- कृषि विभाग द्वारा लगाया किसान मेला, योजनाओं की जानकारी दी
जनवाणी संवाददाता |
खेकड़ा: कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में गुरुवार को कृषि विभाग द्वारा किसान कल्याण मिशन के अंतर्गत किसान मेला गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मेले में किसानों को फसलों व सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया।
कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में गुरुवार कृषि विभाग द्वारा कृषि मेले गोष्ठी व प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मेले का उदघाटन मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र धामा द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसानों के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है, जिससे किसानों को काफी लाभ हो रहा है। किसान सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का भरपूर लाभ ले। क्योंकि सरकार की मंशा है कि योजनाओं के लाभ से किसानों की आय में वृद्धि की जाए।

उपकृषि निदेशक प्रशांत कुमार ने सरकार की योजनाओं के विषय में बताते हुए कहा कि किसान अपने खेतों की सिचाई के लिए सोलर पम्प लगवा सकते है। जिस पर अनुदान दिया जा रहा है। इसी के साथ कृषि यंत्रों की खरीद पर भी 50 प्रतिशत से ज्यादा तक का अनुदान दिया जा रहा है।
फसल बीमा योजना के तहत किसान धान, गेंहू, सरसों आदि का बीमा करा सकते है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को छह हजार रुपए साल दिए जा रहे है। जो किसान छूट गए है वह रजिस्ट्रेशन कराकर योजना का लाभ ले सकते है।

जिला कृषि अधिकारी डॉ सूर्य प्रताप सिंह ने कहा कि किसान रासायनिक खादों व दवाइयों का उपयोग कम करके जैविक खेती की तरफ कदम बढ़ाए। जैविक खेती से खेतों की उर्वरता बनी रहती है। जैविक खेती से किसानों को कम लागत में अधिक लाभ प्राप्त होता है। ब्लॉक चिकित्सा प्रभारी डॉ मुकेश गुप्ता ने कहा कि पशु पालकों के लिए सरकार द्वारा अनेक योजनाएं चला रखी है।

जिनमें पशुओं का बीमा कराना है। पशुओं के चारे आदि के लिए लोन दिया जा रहा है। पशुओं के गभार्धान के लिए विशेष योजना चलाई जा रही है। मेले में मंच संचालन डॉ संदीप चौधरी ने किया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र प्र•ाारी डॉ गजेंद्र पाल, कृषि रक्षा डॉ शैलेंद्र कुमार, बीडीओ स्मृति अवस्थी, एसडीओ कृषि तेजवीर सिंह, एडीओ पीपी उपेंद्र सिंह, एडीओ एजी विक्रम सिंह, कृषि बीज भंडार प्रभारी शैलेन्द्र कुमार, कृषि रक्षा इकाई प्रभारी समोद कुमार, डॉ सरिता जोशी आदि मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ लेने उमड़ी भीड़
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जनपद के बहुत से किसान अभी तक वंचित है। गुरुवार को आयोजित कृषि मेले में छुटे किसानों को जोड़ने की भी घोषणा की थी। जिसके बाद बड़ी संख्या में किसान सम्मान निधि से खुद को जुड़वाने के लिए पहुंच गए। वहां मौजूद कृषि कर्मचारियों ने उनके खातों आदि में हुई त्रुटियों को ठीक किया।
मेले में नहीं रुके किसान
गुरुवार को कृषि मेले में किसान सम्मान निधि से वंचित किसान उसका लाभ लेने के लिए मेले में पहुंचे। बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों को देखकर कृषि विभाग गदगद हो गया, लेकिन जिस बागी किसान का रजिस्ट्रेशन होता रहा वही किसान वहां से खिसकता रहा ये देखकर कृषि वि•ााग के अधिकारी में मायूस नजर आए।
ये हुए सम्मानित
गुरुवार को कृषि विभाग द्वारा मेले में किसानों को सम्मानित किया गया। कृषि विभाग ने छह किसानो को तीन पशु पालकों को, तीन गन्ना किसानों को, तीन उधान से जुड़े किसानों को सम्मानित किया।

