- शिक्षक संघ की शाखा आरएसएम इंटर कालेज में बैठक का आयोजन
जनवाणी संवाददाता |
धामपुर: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की शाखा आरएसएम इंटर कलेज के प्रांगण में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शिक्षा व शिक्षकों को लेकर चर्चा की गई।
सोमवार को शाखा अध्यक्ष अनिल कुमार देवरा की अध्यक्षता तथा शाखा मंत्री विजयपाल सिंह के संचालन में आहूत बैठक में जिला मंत्री विनोद कुमार ने कहा कि प्रशिक्षित युवाओं का माध्यमिक विद्यालय में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड प्रयागराज व लोकसेवा आयोग प्रयागराज लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के उपरांत चयन किया जाता है।
नई शिक्षा नीति के तहत चयन बोर्ड अथवा आयोग चयनित व्यक्ति को भी टीईटी-3 अध्यापक पात्रता परीक्षा-3 देनी होगी। जो सरकार का रोजगार देने में विलंब करना मात्र एक उद्देश्य है। कई बार बोर्ड त्रुटिपूर्ण भर्ती विज्ञापन निकालता है। जो कुछ महीनों के बाद फिर निरस्त करा दिया जाता है।
माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों की कमी है, जबकि सरकार गुणवत्ता की बात करती है। सरकार माध्यमिक शिक्षा को निजीकरण की ओर ले जा रही है। सरकार सोसायटी एक्ट एवं ट्रस्ट के अतिरिक्त कंपनी एक्ट के तहत विद्यालय खोलने जा रही है। परंतु विद्यालय में काम करने वाले शिक्षकों को वेतन देने की कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है।
वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों तथा सीबीएसई बोर्ड से संचालित विद्यालयों के शिक्षकों का शोषण करने के लिए विद्यालय प्रबंध तंत्र के ऊपर छोड़ दिया जाता है। परंतु छात्रों से भारी शुल्क प्राप्त किया जा रहा है। फिर भी शिक्षकों को समुचित वेतन से वंचित किया जा रहा है।
शिक्षकों एवं कर्मचारियों को पुरानी पेंशन से वंचित कर दिया है। बैठक में देवराज सिंह, अरविंद कुमार, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, सुनील राजपूत, असित कुमार, अतुल कुमार, वीर सिंह, पुष्पराज सिंह, मुकेश कुमार,चेतन सिंह, एकता विश्नोई , पुष्पा गहलोत, नीरज, गायत्री, गौरव शर्मा, उधम सिंह, जसवंत सिंह, राजेंद्र जोशी, ओमपाल सिंह, कपिल तुली, विकास अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

