Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाएगा तेज

  • भाजपा का मिशन-2024 पर फोकस

जनवाणी संवाददाता |

देहरादून/हल्द्वानी: भाजपा की हल्द्वानी में हो रही प्रदेश कार्यसमिति में पार्टी नेतृत्व का पूरा फोकस 2024 में होने वाले लोक सभा चुनावों पर है। जिसके चलते पार्टी ने कार्यसमिति में केन्द्र की मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर प्रदेशभर में उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार के लिए कार्यक्रम चलाने का निर्यण लिया है।

भाजपा की दो साल के अंतराल के बाद हल्द्वानी में हो रही प्रदेश कार्यसमिति पर पूरी तरह से से मिशन-2024 पर ही फोकस किया जा रहा है। यही कारण है कि कार्यसमिति में तय हुए कार्यक्रमों में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बजाए केन्द्र की मोदी सरकार की 8 साल की उपलब्धियों जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया है।

10 5

जिसके लिए प्रदेश, जिला, ब्लाक व बूथ स्तर तक के लिए कार्यक्रम तय किए गए हैं। इन सारे कार्यक्रमों में केवल केन्द्र की उपलब्धियों का ही प्रचार किया जाएगा। कार्यसमिति में पहुंचे पार्टी के दिग्गज नेता व केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक।

प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, कुलदीप कुमार, राजेन्द्र सिंह भंडारी का भी फोकस रहा कि कार्यसमिति के माध्यम से कैसे प्रदेशभर में जन-जन तक केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाया जाए। यहां तक की कार्यसमिति के दौरान लगी विकास प्रदर्शनी भी पूरी तरह से केन्द्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों पर केन्द्रीत रही।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन

हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में पहुंचकर विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। विकास प्रदर्शनी में केन्द्र की मोदी सरकार की 8 साल की उपलब्धियों की जानकारी दी गई है। मोदी सरकार की मदद से उत्तराखंड में हुए कामों को प्रदर्शित किया गया है।

08 4

मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से केन्द्र की विकास योजनाओं का जन-जन तक प्रचार करने का आह्वान किया। सीएम धामी शाम 7 बजे भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में पहुंचे।

विकास प्रदर्शनी में सड़क व हाईवे निर्माण योजना, ग्रामीण सड़क कनेक्टिविटी, सुपोषण योजना, दीर्घकालीन खेती, केदारनाथ का कायाकल्प, काशी का कायाकल्प, श्रमिक कानून में सुधार, हर योजना का सरलीकरण, एक्सीलेंट कंविक्शन रेट, सभ्यता के प्रति उत्तरदायित्व, मुफ्त कोरोना वैक्सीनेशन, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति, अनावश्यक स्वीकृतियों को हटाने, अव्यवहारिक कानूनों को रद्द करने, योगा से भारतीय संस्कृति का प्रदर्शन, गुरुओं का सम्मान, प्रगतिशील भारत, बौद्धिक संपदा का विकास, विज्ञान और तकनीकी खेती को ब़ढ़ावा, कृषि निर्यात में कीर्तिमान, सशक्त हुए किसान, पिछड़ों का सशक्तीकरण, रेलवे के रिकॉर्ड, रक्षक पीएम मोदी आदि योजनाओं व कार्यों का प्रदर्शन किया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img