जनवाणी ब्यूरो |
शामली: मुनव्वर मंसूरी राइफल क्लब लिलौन के निशानेबाज और पंजाब नेशनल बैंक में मैनेजर सचिन मक्कर ने मेरठ में आयोजित शूटिंग प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर नाम रोशन किया है।
मुनव्वर मंसूरी राइफल क्लब के अध्यक्ष मुनव्वर मंसूरी ने बताया कि मेरठ में 15 से 17 जनवरी तक चली आंनद प्रकाश मैमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप में पंजाब नेशनल बैंक लिलौन के शाखा प्रबंधक सचिन मक्कर ने एयर पिस्टल सर्विसेज सीनियर वर्ग में रजत पदक जीतकर जिले का और पीएनबी का नाम किया है।
इस चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश सहित हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड, दिल्ली के निशानेबाजों ने प्रतिभाग किया। विपरीत परिस्थितियों में भी सचिन मक्कर बैंक को पूरा टाइम देते हैं और देर रात नौ से 11 बजे तक मुनव्वर मंसूरी राइफल क्लब पर निशानेबाजी का अभ्यास करते है।
क्लब में सचिन मक्कर का स्वागत किया गया। इस मौके पर मुनव्वर मंसूरी, अंकुर, अभिषेक, सागर, आरिश, देवराज, नदीम मंसूरी, विवेक, तुषार आदि मौजूद रहे।

