- ट्रैफिक पुलिस ने मार्गों और चौराहों के छोड़ रखे हैं ठेके, खूब हो रही अवैध वसूली
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: मवाना रोड पर चेकिंग के नाम पर ट्रैफिक पुलिस की उगाही के आगे सब बेबस नजर आते हैं। उगाही को लेकर अंतर्राज्यीय बदनामी के बाद भी मेरठ का टैÑफिक पुलिस का स्टॉफ बाज आने को तैयार नहीं। इनके रडार पर बाहरी नंबर की गाड़ियां सबसे ज्यादा हैं। वैसे तो पूरे महानगर में अवैध उगाही का सिलसिला जारी है, लेकिन महानगर का मवाना व बाउंड्री रोड के बीच वाला हिस्सा जिसकी दूसरी साइड डेयरी फार्म पर जाकर जुड़ती है, टैÑफिक स्टॉक की अवैध उगाही को लेकर सबसे ज्यादा बदनाम है। इसके अलावा टैंक चौराहा, उससे आगे गांधी बाग मोड ये ऐसे इलाके हैं जहां से आमतौर से बाहरी नंबर वाले वाहन दिन रात बड़ी संख्या में होकर गुजरते हैं।
वैसे पूरे महानगर की यदि बात की जाए तो तेजगढ़ी चौराहा, जेलचुंगी चौराहा, दिल्ली रोड परतापुर बाइपास, एनएच-58 पर बागपत बाइपास के फ्लाईओवर के नीचे, इसी तर्ज पर कंकरखेड़ा बाइपास फ्लाईओवर के नीचे और इससे आगे मोदीपुरम फ्लाईओवर, गढ रोड पर मेडिकल के सामने, शास्त्रीनगर एल ब्लॉक हापुड़ रोड वाला तिराहा, पुराना कमेला तिराहा बाहरी वाहनों से अवैध उगाही के हॉट पाइंट हैं। ऐसा नहीं कि इनको लेकर आवाज नहीं उठायी गई। बाहरी वाहनों से की जाने वाली टैÑफिक पुलिस की अवैध उगाही के खिलाफ कई बार आवाजें भी उठीं पर कार्रवाई कुछ नहीं हुई।
उगाही करते रंगे हाथों पकड़ा था
कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने पिछले साल नवंबर माह में लालकुर्ती थाना के जीरो माइल चौराहे पर नशे में धुत एक सिपाही को ट्रक चालक से पांच हजार रुपये लेते रंगे हाथों पकड़ा था। उस घटना के बाद उम्मीद की जा रही थी कि रवैया सुधरेगा लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। हालांकि ट्रैफिक एसपी ने जांच में अपने लोगोें को क्लीन चिट दे दी।
कैंट विधायक बोले-मचा रखी है लूट
कैंट विधायक अमित अग्रवाल का कहना है कि वाहन चैकिंग के नाम पर टैÑफिक पुलिस ने खुली लूट मचायी हुई है। तमाम शिकायतें मिल रही हैं। शहर के कई सीनियर नागरिकों जिनमें डाक्टर व वकील तथा प्रोफेसर आदि भी शामिल हैं। उन्होंने भी शिकायत की है। कैंट विधायक ने भी माना कि चेकिंग करने वाले स्टॉफ के रडार पर सबसे ज्यादा बाहरी नंबर की गाड़ियां होती हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में वह एसएसपी व एसपी टैÑफिक से बात करेंगे।
एसपी सिटी से करेंगे बात
महानगर भाजपा के अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज ने बताया कि बाहरी नंबर के वाहनों से अवैध उगाही को लेकर अनेक स्तर से शिकायतें मिली हैं। इस संबंध में वह एसपी टैÑफि से भी बात करेंगे। इससे सरकार की बदनामी होती है।
प्रभारी मंत्री से की थी शिकायत
भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने बताया कि बाहरी नंबर वाली गाड़ियों से ट्रैफिक पुलिस की अवैध उगाही के खिलाफ उन्होंने तत्कालीन प्रभारी मंत्री से लेकर एसएसपी व एसपी सिटी तक से शिकायत की थी।

