Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

सोनीपत: पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू की सड़क हादसे में मौत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: हरियाणा के सोनीपत में पंजाबी अभिनेता और लाल किला हिंसा के आरोपी दीप सिद्धू की सड़क हादसे में मौत हो गई है। हादसा कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर हुआ है। बता दें कि किसान आंदोलन के दौरान दीप सिद्धू चर्चा में आए थे। लाल किला हिंसा मामले में उन्हें आरोपी बनाया गया था और जेल भी जाना पड़ा था। हालांकि बाद में जमानत मिल गई थी।

15 फरवरी की रात पिपली टोल पर संदीप सिद्धू उर्फ दीप सिद्धू पुत्र सुरजीत सिद्धू निवासी 102 कमला नेहरू कालोनी (बठिंडा) अपनी मंगेतर रीना राय के साथ दिल्ली से पंजाब जा रहे थे। अचानक ट्रक से उनकी स्कॉर्पियो जा भिड़ी और हादसे में उनकी मौत हो गई। शव को टोल की एंबुलेंस से खरखौदा के अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img